Home » अंतर्राष्ट्रीय » Death Threat To Trump And Musk: इस आतंकी ने वीडियो जारी कर ट्रंप और मस्क को दी जान से मारने की धमकी

Death Threat To Trump And Musk: इस आतंकी ने वीडियो जारी कर ट्रंप और मस्क को दी जान से मारने की धमकी

[the_ad id="14540"]
hreat to Trump and Musk
सना। Death Threat To Trump And Musk:  दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दिग्गज उद्योगपति एलन मस्क को जान से मारने की धमकी मिली है। ये धमकी अलकायदा की यमन शाखा के नेता साद बिन अतेफ अल-अवलाकी ने एक वीडियो जारी कर दी है। वीडियो में इजराइल-हमास युद्ध की वजह से गाजा पट्टी में हुई तबाही पर बात करते हुए साद ने ट्रंप और मस्क को मारने जी धमकी दी है। इनके साथ ही साद ने  जार्डन, मिस्र समेत कई अरब देशों के नेताओं को भी जान से मारने जी धमकी दी है। साद का कहना है कि, इन्हीं नेताओं की वजह से गाजा में महिलाओं और बच्चों की मौत हुई है।
अलकायदा समर्थकों ने जारी किया वीडियो

hreat to Trump and Musk

अवलाकी का ये वीडियो संदेश शनिवार की सुबह अलकायदा समर्थकों ने सोशल मीडिया पर जारी किया। अल-कायदा इन द अरेबियन पेनिनसुला के माध्यम से जारी किये गये आधे घंटे के इस वीडियो संदेश में डोनाल्ड ट्रंप, एलन मस्क, मिस्र, जॉर्डन समेत अन्य कई अरब देशों की आलोचना की गई है और इन पर इजराइल का साथ देने का आरोप लगाया गया है। वीडियो में साद ने आरोप लगाया है कि, गाजा की तबाही में इन देशों का हाथ है। इन्हीं देशों की मदद से इजराइल ने गाजा को खंडहर बना दिया है।
खालिद की ली है जगह
इन्हीं की वजह से गाजा में हजारों की लोगों की मौत हो गई है जबकि लाखों लोगों को अपना घर-बार छोड़कर खुले आसमान के नीचे रहने के लिए मजबूर होना पड़ा है।  यमन में समूह का चीफ बनने के बाद अल-अवलाकी ने पहली बार इस तरह का वीडियो जारी किया है। अल-अवलाकी ने पिछले साल ही अलकायदा समूह के चीफ की कमान संभाली है। अल अवलाकी एक्यूएपी हेड खालिद अल-बतरफी के स्थान पर समूह का चीफ बना है। समूह ने बीते साल खालिद की मौत की घोषणा की थी और इसी के बाद साद को समूह का चीफ बनाया गया था।
ये नेता भी हैं निशाने पर

hreat to Trump and Musk

अल अवलाकी द्वारा जारी किये गये इस वीडियो संदेश में अमेरिका के कुछ नेताओं की तस्वीरें भी दिखाई गईं हैं, जिन्हें वह अपना दुश्मन मानता है और जो उसके निशाने पर हैं। इनमें डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के साथ-साथ अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ की भी तस्वीरें शामिल हैं। बता दें कि, साद का ये वीडियो ऐसे समय में आया है, जब ट्रंप और मस्क के बीच मनमुटाव चल रहा है।
सबसे खतरनाक शाखा है

Death Threat To Trump And Musk

गौरतलब है कि, बीते कुछ वर्षों से अलकायदा की यमन शाखा काफी चर्चा में है। साल 2011 में अमेरिकी हमले में हुई ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद भी इसे सबसे खतरनाक शाखा माना जाता था और अभी भी ये सबसे खतरनाक यूनिट मानी जाती है। हालांकि, हाल के वर्षों में गुटबाजी और अमेरिकी ड्रोन हमलों की वजह से ये समूह कुछ कमजोर हुआ है, लेकिन ये फिर से खुद को मजबूत करने जुट  गया है।
अल-अवलाकी पर है 6 मिलियन डॉलर का इनाम
बता दें कि, अल-अवलाकी अमेरिका में घोषित आतंकी है और इस पर 6 मिलियन डॉलर का इनाम भी है। साद के धमकी भरे इस वीडियो संदेश के आने के बाद वॉशिंगटन का कहना है कि, अल-अवलाकी ने अमेरिका और उसके सहयोगियों के खिलाफ हमलों के लिए सार्वजनिक रूप से आह्वान किया है। ऐसे में अब उसे हर हाल में पकड़ना है।

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?