Home » अंतर्राष्ट्रीय » Israel-Iran War: इजराइल का ऐलान, अब बदलेंगे हमले का तरीका, खत्म करेंगे खामेनई को

Israel-Iran War: इजराइल का ऐलान, अब बदलेंगे हमले का तरीका, खत्म करेंगे खामेनई को

News Portal Development Companies In India
Israel-Iran War

इजराइल। Israel-Iran War: ईरान और इजराइल के बीच जंग तेज हो गई है। दोनों देश एक-दूसरे पर बम बरसा रहे हैं। इस लड़ाई में सबसे ज्यादा नुकसान आम जनता को हो रहा है। ईरान ने इजराइल के सरोका अस्पताल पर मिसाइल से हमला किया, जिससे इजराइल ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनई के खात्मे की चेतावनी दे दी। इजराइल ने अब नये तरीके से हमले का ऐलान किया है। इससे पहले इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी ईरान को अंजाम भुगतने की चेतावनी जारी कर दी है।

इसे भी पढ़ें- Israel–Iran Conflict: ईरान से निकाले जा रहे भारतीय छात्र, दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी

कैटज ने दी चेतावनी

Israel-Iran War

इज़रायल के रक्षामंत्री कैट्ज़ ने दक्षिणी इज़रायल में स्थित सोरोका अस्पताल पर किये गये बैलिस्टिक मिसाइल से हमले के लिए ईरान के नेता अली खामेनेई को वॉर क्राइम के लिए जिम्मेदार ठहराया है और उन्हें कायर बताते हुए कहा कि ईरानी तानाशाह खुद एक मजबूत बंकर में बैठा है और इजराइल की आवासीय बिल्डिगों और अस्पतालों पर हमले करा रहा है। कैटज ने चेतावनी देते हुए कहा है कि ये सबसे खराब तरीका का युद्ध है और खामेनई को इसके लिए माफ़ नहीं किया जायेगा।

कहा- खराब किस्म के वॉर क्राइम 

उन्होंने चेतावनी दी, ‘ये सबसे खराब किस्म के वॉर क्राइम हैं और खामेनेई को उनके अपराधों के लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा। कैट्ज़ ने कहा कि, उन्होंने और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आईडीएफ को ईरान में रणनीतिक ठिकानों और तेहरान में सरकार के ठिकानों पर हमले तेज़ करने के निर्देश दिए हैं, ताकि इज़राइल के लिए ख़तरा खत्म हो और अयातुल्ला शासन को अस्थिर किया जा सके। रक्षा मंत्री से पहले प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ख़ामेनेई प्रशासन को कड़ी चेतावनी जारी की थी।

आबादी पर दागी मिसाइल

Iran-Israel War

 

नेतन्याहू ने ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों द्वारा सरोका अस्पताल और अन्य नागरिक क्षेत्रों पर हमला किए जाने के बाद कड़ी प्रतिक्रिया देने की कसम खाई। नेतन्याहू ने ट्विटर पर लिखा, ‘ईरान के आतंकवादी तानाशाह (अयातुल्ला अली खामेनेई) के सैनिकों ने सरोका अस्पताल और नागरिक आबादी पर मिसाइलें दागीं। अब ईरान को इसकी पूरी कीमत चुकानी होगी।’ उन्होंने यह भी कहा कि, इजरायल ईरान के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम को निशाना बना रहा है, जो न केवल हमारे लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरा है, जबकि ईरान इजरायल के अस्पतालों, बच्चों और आम जनता को निशाना बना रहा है।

सरोका अस्पताल पर गिरी ईरानी मिसाइल

कैटज ने कहा, ईरान और इजरायल के बीच कोई नैतिक समानता नहीं है और इजरायल उन लोगों को खत्म करने में बिलकुल भी पीछे नहीं हटेगा, “इजरायल और अमेरिका को खत्म करने की बात करते हैं। दरअसल, ईरान ने इजरायली हमलों के जवाब में इजरायली शहरों- तेल अवीव, बीरशेबा, रामतगन और होलोन पर चार बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इनमें से एक मिसाइल तेल अवीव के सोरोका अस्पताल पर गिरी। इस हमले से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। ये भी कहा जा रहा है कि, उस हमले में कई  लोग घायल भी हुए हैं। सोरोका मेडिकल सेंटर के महानिदेशक प्रो. श्लोमी कोडेश ने आज सुबह मीडिया को अस्पताल पर हुए मिसाइल हमले की जानकारी देते हुए कहा, ईरान ने मिसाइल से सरोका की अस्पताल के पुराने सर्जिकल वार्ड की इमारत को निशाना बनाया।

शिफ्ट किये जा रहे मरीज

Israel-Iran War

यह अपेक्षाकृत पुरानी इमारत है, जिसे हाल के दिनों में खाली कराया गया था।’ उन्होंने कहा, अस्पताल की अन्य इमारतों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। सभी मरीज और सभी कर्मचारी बंकरों में थे, जिससे जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, हमले में कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं। ये सभी अधिकांश विस्फोट की शॉकवेव से घायल हुए हैं। कोडेश ने कहा, कर्मचारी नुकसान का आंकलन करने में जुटे हैं।  कैटज ने इजराइल की जनता से अपील की कि वे अस्पताल तभी आये, जब इमरजेंसी हो। उन्होंने कहा, सरोका अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया जा रहा है।

 

इसे भी पढ़ें- Indian Students In Iran: ईरान में फंसे भारतीय छात्रों ने लगाई सरकार से गुहार, प्लीज… हमें यहां से सुरक्षित निकालें

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?