
नई दिल्ली। Tejas Crashed: 21 नवंबर को दुबई में हो रहे एयर प्रदर्शन में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिनसे न सिर्फ लोगों को झकझोर दिया बल्कि आत्मनिर्भर भारत के सपनों को भी सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया। दरअसल, शुक्रवार को दुबई एयर शो में भारतीय वायुसेना का स्वदेशी तेजस फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में विमान के पायलट की जान चली गई। इस हादसे ने प्रदर्शन में मौजूद हर किसी को स्तब्ध कर दिया। दुबई एयर शो 17 नवंबर से अल मकतूम एयरबेस पर आयोजित हो रहा था, जिसमें भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम के साथ तेजस भी हिस्सा ले रहा था। ये शो दुबई में आज से नहीं बल्कि साल 1986 से हर दो साल आयोजित किया जाता है।
इसे भी पढ़ें- Ahmedabad Plane Crash: विदेश में डिकोड होगा ब्लैक बॉक्स का डाटा, जल्द सुलझेगी विमान हादसे की गुत्थी
मौके पर मची अफरा-तफरी

बताया जा रहा है कि, स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग 2:10 बजे अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास जब तेजस जेट हवा में स्टंट कर रहा था, तभी वह अचानक से दुर्घटनाग्रस्त होकर जमीन में गिर पड़ा। विमान दुर्घटनाग्रस्त होते ही उसके आसपास काले धुएं का गुबार उठने लगा और आग की ऊंची-ऊंची लपटें दिखने लगीं। जब ये हादसा हुआ तब, वहां बड़ी संख्या में दर्शक भी मौजूद थे, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हादसे होते ही इमरजेंसी टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने लगी। इस घटना में पायलट की मौत हो गई है।
This is Tejas, India’s invincible response to Rafael, Sukoi, F35 and J10. None could do the following trick at the Dubai air show. I didn’t believe when some traitors said yesterday that it was leaking oil. pic.twitter.com/Tesq6tnJ4x
— Jayant Bhandari (@JayantBhandari5) November 21, 2025
भारतीय वायुसेना ने की हादसे की पुष्टि
इधर, भारतीय वायुसेना ने भी हादसे की पुष्टि करते हुए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी गठित करने की घोषणा की है। वहीं, यूएई सरकार ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए स्थिति को नियंत्रित करने की बात कही। हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें, विस्फोट की तेज आवाज सुनाई दे रही है, साथ ही काले धुएं का गुबार भी उठता दिख रहा है। साथ ही दर्शक भगाते और घबराए हुए दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि, हादसे के करीब 90 मिनट बाद प्रदर्शन फिर से शुरू हो गया और दर्शक एक बाद फिर से प्रदर्शनी क्षेत्र में वापस लौटते नजर आये।
इसे भी पढ़ें- Iran-Israel War में कूदा अमेरिका, भेजे 30 सैन्य विमान, ट्रंप ने खामेनई को कहा- बिना शर्त करो सरेंडर
कोर्ट ऑफ इंक्वायरी गठित
हादसे को लेकर भारतीय वायुसेना की तरफ से एक अधिकारिक बयान जारी किया गया, जिसमें कहा गया है कि, दुबई में हो रहे एयर शो के दौरान हवाई प्रदर्शन कर रहा भारतीय वायुसेना का आईएएफ का तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल पायलट की मौत हो गई। आईएएफ अपने पायलट की मौत पर गहन दुःख व्यक्त करता है और दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी गठित की जा रही है।’ आईएएफ़ का कहना है कि, कोर्ट ऑफ इंक्वायरी दुर्घटना के तकनीकी, मानवीय या पर्यावरणीय कारणों की पड़ताल करेगी, जांच की प्रकिया जल्द ही शुरू की जाएगी।
यूएई रक्षा मंत्रालय ने जारी किया बयान

दुर्घटना पर युएई सरकार ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की। दुबई मीडिया ऑफिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है ‘दुबई एयर शो में प्रदर्शन कर रहा भारत का एक तेजस फाइटर विमान हादसे का शिकार हो गया, इस घटना में पायलट की मौत हो गई।’ यूएई रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि, फायरफाइटिंग और इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंचीं और ‘स्थिति को नियंत्रित करने का काम कर रही हैं।’ दुबई सरकार ने घटनास्थल का एक फोटो भी शेयर किया है, जिसमें साफ़ दिख रहा है कि आग बुझाने वाली टीमें मलबे पर काम कर रही हैं।
2024 में भी दुर्घटनाग्रस्त हुआ था तेजस
बता दें कि, तेजस विमान के इतिहास में ये दूसरी घटना है, जब ये विमान क्रैश हुआ है। इससे पहले साल 2024 में राजस्थान के जैसलमेर में “भारत शक्ति” नामक एक सैन्य अभ्यास के दौरान तेजस का विमान दुर्घटना ग्रस्त हुआ था। हालांकि, इस घटना में पायलट सुरक्षति बाहर निकल आया था। बताया जाता है कि, यह विमान पोखरण अभ्यास से लौट रहा था, तभी जैसलमेर के पास एक आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ये पहली तेजस दुर्घटना थी। तेजस ने साल 2001 में पहली बार उड़ान भरी थी। दुबई में तेजस क्रैश की दूसरी घटना है। इस हादसे को ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
इसे भी पढ़ें- Plane crash: रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ विमान, तेज विस्फोट के साथ लगी आग, पायलट की मौत
एयर शो में सौ से अधिक देशों ने लिया था हिस्सा

एक्सपर्ट्स का मानना है कि, यह हादसा स्वदेशी रक्षा प्रौद्योगिकी की विश्वसनीयता सवालिया निशान खड़े कर सकता है। खासकर, अब जबकि हाल के दिनों में भारत सरकार ने 97 अतिरिक्त एलसीए तेजस Mk1A जेटों की खरीद को मंजूरी दे दी है। दुबई में हुए तेजस क्रैश के ताज़ा हादसे से राजनीतिक और रक्षा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। ये हादसा न सिर्फ भारत के लिए बल्कि दुबई एयर शो के लिए भी बड़ा झटका है। भारत का तेजस वैश्विक मंच पर स्वदेशी तकनीक का प्रतीक था। दुबई में हो रहे है, एयर शो में सौ से अधिक देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे थे। इस हादसे के बाद अब एक्सपर्ट्स का मानना है कि, जांच रिपोर्ट से तेजस की भविष्य की खरीद प्रभावित हो सकती है।
क्या है तेजस

तेजस ( लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट यानी LCA ) ये पहला भारतीय स्वदेशी फाइटर जेट है, जो हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड यानी एचएएल द्वारा विकसित किया गया है। एचएएल की वेबसाइट के मुताबिक, यह (तेजस) 4.5 पीढ़ी का मल्टी-रोल फाइटर है, जिसे आक्रामक हवाई सहायता, निकट युद्ध और जमीन पर हमले के मिशनों में इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है। साथ ही ये जमीन और समुद्री अभियानों के लिए भी उपयुक्त है, ये भारत के सबसे अनुकूलनशील स्वदेशी प्लेटफॉर्म्स में से एक है।
तेजस फैमिली में वायुसेना और नौसेना के लिए सिंगल-सीट फाइटर वेरिएंट्स और प्रत्येक सेवा के लिए ट्विन-सीट ट्रेनर वर्जन शामिल हैं, लेकिन इनमें सबसे उन्नत संस्करण एलसीए Mk1A में महत्वपूर्ण अपग्रेड्स हैं, जो इसकी युद्ध क्षमता को बढ़ाने में कारगर है। इसे AESA रडार, डिजिटल मैप जनरेटर, उन्नत इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सुइट, संयुक्त इंटरोगेटर और ट्रांसपॉन्डर सिस्टम, स्मार्ट मल्टीफंक्शन डिस्प्ले, आधुनिक रेडियो एल्टीमीटर और कई अन्य उन्नत सिस्टम से लैस किया गया है। यह जेट जनरल इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होता है। साथ ही ये रूस और पूर्व सोवियत जेट्स से युक्त IAF बेड़े को आधुनिक बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है।









Users Today : 15

