Home » मनोरंजन » KKR 15: शुरू होने जा रहा है ‘खतरों के खिलाड़ी15’, स्टंट करती नजर आएंगी मल्लिका शेरावत

KKR 15: शुरू होने जा रहा है ‘खतरों के खिलाड़ी15’, स्टंट करती नजर आएंगी मल्लिका शेरावत  

[the_ad id="14540"]

KKR 15: टेलीविजन का पॉपुलर स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ अपने 15वें सीजन के साथ एक बार फिर से लोगों का मनोरंजन करने जा रहा है। इस बार भी शो को रोहित शेट्टी ही होस्ट करेंगे। शो के कंटेस्टेंट की एक नई लिस्ट हर दिन सामने आ रही है। इस लिस्ट में अब दो नए नाम जुड़ गए हैं।

इसे भी पढ़ें- ‘सिंघम अगेन’ ने थियेटर्स में मचाया धमाल, बनी रोहित और अजय के करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म

सिद्धार्थ भी लेंगे शो में हिस्सा

KKR 15

बताया जा रहा है कि, एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत और विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या भी शो में हिस्सा लेंगे। दरअसल, टेली मसाला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत से हाल ही में रोहित शेट्टी के शो के लिए अप्रोच किया गया है।

मल्लिका शेरावत के शो में हिस्सा लेने की खबर को सुन कर फैंस शो को लेकर और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। वहीं, ये भी जानकारी सामने आ रही है कि, विजय माल्या के बेटे और एक्टर सिद्धार्थ माल्या भी इस शो में हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि, अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इस प्रोग्राम में आई थी नजर

KKR 15

मल्लिका शेरावत की बात करें, तो फिल्म ‘मर्डर’ के जरिए लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस अब फिल्मों में बहुत कम नजर आती हैं। उन्हें आखिरी बार राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी के साथ फिल्म ‘विक्की कौशल का वो वाला वीडियो’ में देखा गया था। इस फिल्म में उनके काम को काफी पसंद किया गया था।

कई सितारों को किया गया ऑफर

KKR 15

बता दें कि ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ अब तक कई सितारों को ऑफर किया जा चुका है, लेकिन दो कंटेस्टेंट्स को कंफर्म माना जा रहा है। इनमें पहला नाम बी-टाउन स्टार्स के फेवरेट ओरी उर्फ ​​ओरहान अवत्रामणि का है और दूसरा नाम टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 17 फेम ईशा मालवीय का है। इसके अलावा अविनाश मिश्रा, गुल्की जोशी, दिग्विजय राठी,  कृषाल आहूजा और गोरी नागोरी जैसे सेलेब्स भी शो में नजर आ सकते हैं।

 

इसे भी पढ़ें-  Ranveer Singh: सेट से लीक हुई ‘धुरंधर’ की तस्वीर, खून से सना दिखा एक्टर रणवीर सिंह का चेहरा

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?