Home » क्राइम » Mystery Death Case: समुद्र में तैरता मिला मर्चेंट नेवी अफसर का शव, हड़कंप, जांच शुरू

 Mystery Death Case: समुद्र में तैरता मिला मर्चेंट नेवी अफसर का शव, हड़कंप, जांच शुरू

[the_ad id="14540"]

 Mystery Death Case:  मुंबई के ससून डॉक के पास समुद्र में मर्चेंट नेवी के कर्मचारी सुनील पचार (23) का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। सुनील राजस्थान के निवासी थे और नवंबर 2024 से वे एक मर्चेंट वेसल (जहाज) पर काम कर रहे थे। वह 3 फरवरी से गायब थे, उनकी तलाश की जा रही थी। नाव चालक दल के मुताबिक सुनील रात में अपने जहाज के डेक पर सो रहे थे, लेकिन जब सुबह वह वहां नहीं थे। चालक दल ने पूरे जहाज में उन्हें तलाशा, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने येलोगेट पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 5 फरवरी को उनका शव समुद्र में तैरता हुआ मिला, जिससे पुलिस और अन्य अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

इसे भी पढ़ें- Death Of Famous Actor: होटल के कमरे में मिली इस फेमस एक्टर की लाश, मामले की जांच शुरू

 पोस्टमार्टम के लिए भेजा  गया शव 

बुधवार (5 फरवरी) को स्थानीय लोगों ने ससून डॉक के पास समुद्र में पचार का शव देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। शव को तुरंत सेंट जॉर्ज अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, पचार की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा। शव पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले, लेकिन मौत के कारण का पता पोस्टमार्टम से ही चलेगा।

 पुलिस ने शुरू की जांच

कोलाबा पुलिस स्टेशन ने शव मिलने की सूचना पर मामला दर्ज किया है। अब शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस अधिकारी सभी संभावनाओं पर ध्यान देकर गहन जांच कर रहे हैं ताकि इस घटना की वजह और दोषियों का पता लगाया जा सके।

 

इसे भी पढ़ें- Manmohan Singh Death: राजघाट पर होगा अंतिम संस्कार, कल अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस कार्यालय लाया जाएगा पार्थिव शरीर

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?