
कोलकाता। Mithun Chakraborty Big Statement: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इन दिनों लंदन दौरे पर हैं, जहां ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में भारी विरोध का सामना करना पड़ा। वहीं अब बॉलीवुड एक्टर और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। उनका कहना है कि, अगर 2026 में यहां होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी नहीं जीती…तो बंगाल में एक भी हिन्दू नहीं बचेगा। इससे पहले केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में होने वाले विधान सभा चुनाव में बीजेपी की जीत का दावा किया है। शाह ने संसद में कहा था, दिल्ली में कमल खिल चुका है, अब बंगाल की बारी है।
बांग्लादेश से लें सबक

मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि, हमें (भाजपा को) जीतना है। इसका एक ही कारण है। बांग्लादेश में जो हुआ, उससे हमें सबक लेना चाहिए। अगर हम नहीं जीते… तो पश्चिम बंगाल में हिंदू बंगाली नहीं बचेंगे… अगर हम नहीं जीते तो… भाजपा का समर्थन करने वाले हिंदू बंगाली सुरक्षित नहीं रहेंगे… क्योंकि वे (विपक्ष) तैयार बैठे हैं… वे कह रहे हैं कि अगर वे दोबारा सत्ता में आए… तो हमें खत्म कर देंगे…। मिथुन चक्रवर्ती ने अपने समर्थकों से अपील की, कि वे किसी भी व्यक्तिगत विचारधारा या पसंद-नापसंद को अलग रखकर भाजपा उम्मीदवार को जिताने पर ध्यान दें।
भाजपा उम्मीदवार को जिताएं

मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि, अभी किसी और चीज के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है। पहले हमें चुनाव जीतना है। मुझे यह पसंद नहीं है या वह पसंद नहीं है, बाद में देखेंगे। पहले भाजपा उम्मीदवार को जिताएं, पार्टी को जिताएं। यह हमारे लिए फायदेमंद होगा। चक्रवर्ती के बयान को हिंदू वोटों को लामबंद करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। पश्चिम बंगाल में अगला विधानसभा चुनाव ठीक एक साल बाद मार्च-अप्रैल 2026 में होना है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में कुल 294 सीटें हैं। बहुमत का आंकड़ा 148 है। 2021 के चुनाव में ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी को 215 सीटें और बीजेपी को 77 सीटें मिलीं।









Users Today : 20

