Home » राष्ट्रीय » Manishankar Aiyer Statement: नफरत के बावजूद हिन्दू राष्ट्र के पक्ष में नहीं है देश की एक तिहाई जनता

Manishankar Aiyer Statement: नफरत के बावजूद हिन्दू राष्ट्र के पक्ष में नहीं है देश की एक तिहाई जनता

[the_ad id="14540"]

नई दिल्ली। Manishankar Aiyer Statement:  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने सोमवार को एक बड़ा बयान दे दिया। उन्होंने कहा, नफरत की राजनीति के बावजूद देश की दो तिहाई आबादी हिंदू राष्ट्र के पक्ष में नहीं है। इसके साथ ही मणिशंकर अय्यर ने कहा, भारत एक ऐसा देश है जहां सभी का खुले दिल से स्वागत किया जाता है और सभी को गले लगाया जाता है। हमें एक दूसरे के साथ सद्भाव से रहना चाहिए।

इसे भी पढ़ें-  Honey Trap Controversy: कर्नाटक की राजनीति में आया भूचाल, मंत्री का दावा- हनी ट्रैप में फंसे हैं 48 विधायक

ईद की बधाई दी

Manishankar Aiyer Statement t

एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा, मैं भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, दक्षिण एशियाई देशों, दुबई, सऊदी अरब, ब्रिटेन या अमेरिका जैसे अन्य देशों में रहने वाले अपने मुस्लिम भाइयों और बहनों को ईद मुबारक की शुभकामनाएं देता हूं। मैं उस भारत से बोल रहा हूं, जिसकी धरती सभी का स्वागत करती है। इस देश में सभी को खुशी से रहना चाहिए, सभी को एक दूसरे के साथ शांति से रहना चाहिए और एक दूसरे से बहुत कुछ सीखना चाहिए। इस पर किसी तरह की नफरत की जरूरत नहीं है।

देश में फैलाई जा रही नफरत

देश में नफरत फैलाई जा रही है, इसके बावजूद दो तिहाई भारतीयों, जिनमें कम से कम 50 फीसदी हिंदू शामिल हैं, ने कभी भी उन राजनीतिक ताकतों का समर्थन नहीं किया, जो इस देश को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहती थीं। आज ईद के अवसर पर मैं अपने सभी मुस्लिम भाइयों और भारत के मुस्लिम समुदाय को यह संदेश देना चाहता हूं कि मुझे यह कहने का अवसर दिया गया।

राजीव गांधी को लेकर दे चुके हैं बयान

इससे पहले कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने पूर्व पीएम और कांग्रेस नेता राजीव गांधी की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाते हुए कहा था, “इंदिरा गांधी का नाम हर कोई जानता है, जब राजीव गांधी (प्रधानमंत्री) बने, तो लोगों ने सोचा और मैंने खुद सोचा कि, वह एक एयरलाइन पायलट हैं, वह दो बार फेल हो चुके हैं।”

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में फेल हो गये थे राजीव गांधी

उन्होंने आगे कहा, “मैंने उनके साथ कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की है,  वह (राजीव) कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में फेल हो गए हैं, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में फेल होना बहुत मुश्किल है, वहां फर्स्ट डिवीजन पास करना आसान है, लेकिन, वहां फेल होना बहुत मुश्किल है क्योंकि यूनिवर्सिटी यह सुनिश्चित करके अपनी छवि बनाए रखने की कोशिश करती है कि हर कोई कम से कम पास हो जाए, लेकिन, इसके बावजूद राजीव गांधी फेल हो गए, फिर वह लंदन के इंपीरियल कॉलेज गए, जहां वह फिर से फेल हो गए, मुझे लगा कि क्या ऐसा व्यक्ति प्रधानमंत्री बनना चाहता है।

 

इसे भी पढ़ें- Railway Station Stampede: राजनीतिक रोटी सेंक रहा विपक्ष या सच में है पीड़ितों की परवाह!

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?