
नई दिल्ली। AAP MLA Arrested: आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक रमन अरोड़ा को पंजाब की विजिलेंस ब्यूरो ने अरेस्ट कर लिया है। शुक्रवार 23 मई को विजिलेंस की टीम ने उनके जालंधर स्थित आवास पर रेड डाली और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अरोड़ा पर नगर निगम अधिकारियों के माध्यम से लोगों को नोटिस भेज कर दबाव बनाने और फिर पैसे लेकर उन नोटिसों को रद्द करवाने का आरोप है।
इसे भी पढ़ें- Delhi Politics: विधानसभा चुनाव हारने के बाद मुश्किल में ‘आप’, इन तीन चुनौतियों से अब कैसे पर पाएगी पार्टी
पुलिस ने वापस ले ली थी सुरक्षा

इससे पहले पंजाब पुलिस ने हाल ही में रमन अरोड़ा की सिक्योरिटी भी वापस ले ली थी, जिससे संकेत मिलते हैं कि वह सरकार के रडार पर हैं। अरोड़ा जालंधर में आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वे साल 2022 के चुनाव में जालंधर सेंट्रल सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। अरोड़ा की ये गिरफ्तारी पिछले हफ्ते गिरफ्तार किए गए पूर्व सहायक नगर योजनाकार सुखदेव वशिष्ठ से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में की गई है। सुखदेव से हुई पूछताछ में रमन अरोड़ा के भ्रष्टाचार के मामले का खुलासा हुआ है।
चीमा बोले- कई शिकायतें मिली थीं

रमन अरोड़ा के खिलाफ की गई विजिलेंस की इस कार्रवाई से आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया है कि, चाहे वह हमारा हो या कोई और, अगर किसी ने भ्रष्टाचार किया है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। पंजाब की भगवंत सरकार के मंत्री हरपाल चीमा ने कहा, विधायक के खिलाफ कई शिकायतें मिली थीं, उन्हीं शिकायतों के आधार पर अब उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। चीमा ने आगे कहा, आम आदमी पार्टी का गठन भ्रष्टाचार के खिलाफ एक जन आंदोलन के तौर पर हुआ था। राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान के स्पष्ट निर्देश हैं कि, भ्रष्टाचार करने वालों को नहीं बक्शा जायेगा, चाहे वह अपना हो या पराया।
इसे भी पढ़ें- Delhi MCD Election: आप में बगावत, 13 पार्षदों ने छोड़ी पार्टी, बनाएंगे नया राजनीतिक दल









Users Today : 6

