Home » अन्य » Swapna Shastra: इन पांच चीजों का सपने में दिखना होता है शुभ, खत्म हो जाती है आर्थिक समस्या

Swapna Shastra: इन पांच चीजों का सपने में दिखना होता है शुभ, खत्म हो जाती है आर्थिक समस्या

News Portal Development Companies In India
 Swapna Shastra

 Swapna Shastra: सपने हर किसी को आते हैं। इनमें से कुछ सपने शुभ होते हैं तो कुछ अशुभ। कुछ सपने भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत भी होते हैं। हालांकि अधिकतर लोग सपने में दिखी चीजों को गंभीरता से नहीं लेते हैं और न ही उन्हें इनका मतलब पता होता है। आज हम आपको ऐसे पांच सपनों के बारे में बतायेंगे, जो अगर सपने में दिख जाएं तो समझ लीजिये जल्द ही आपकी किस्मत बदलने वाली है। ये सपने आपने धनवान बनने का संकेत होते हैं।

इसे भी पढ़ें-Swapna Shastra: किसी को भी न बताएं इन तीन खास सपनों के बारे में, जीवन में आ सकता है संकट  

बारिश

अगर कोई व्यक्ति सपने में बारिश देखता है तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार ये एक बेहद शुभ सपना है। इसका मतलब है कि आपको पुराने पैसे, पुराने निवेश या पैतृक संपत्ति से लाभ होने वाला है। ऐसे सपने का मतलब है कि निकट भविष्य में आपके दिल की सभी इच्छाएं पूरी होंगी। इसके अलावा सपने में बारिश का दिखना प्रेम संबंध की मजबूती का संकेत देता है।

खुद का चेहरा देखना

अपने में अगर आप आईने में अपना चेहरा देख रहे हैं तो ये भी बेहद शुभ संकेत माना जाता है। इस सपने का मतलब है कि आपने दांपत्य जीवन में मिठास आने वाली है। कार्यक्षेत्र में उन्नति और लाभ प्राप्त होने की संभावना बढ़ जाती है। अगर कोई अविवाहित पुरुष या कन्या सपने में खुद को शीशे में देखता है तो जल्द ही उसकी जिंदगी में कोई खास शख्स का आगमन होता है।

 घोड़े की सवारी का सपना देखना 

सपने में खुद को घोड़े की सवारी करते देखना भी एक शुभ संकेत माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इसका मतलब है कि आपको जल्द ही धन और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपको अच्छी नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कारोबार में भी उन्नति हो सकती है।

सपने में पान खाना

सपने में पान खाते हुए देखने का मतलब है कि कहीं से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यह आर्थिक लाभ और सौभाग्य का संकेत है। इसका अर्थ होता है कि आने वाले समय में लक्जरी लाइफ जीने की आपकी इच्छा की पूर्ति होगी।

सपने में बाल या नाखून देखना

यदि आप सपने में अपने बाल या नाखून काट रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आपको धन प्राप्त होगा। इसके अलावा आपकी योजनाएं सफल होने की पूरी संभावना है। अगर आपके ऊपर कर्ज है तो वह भी जल्द ही खत्म हो जायेगा।

इसे भी पढ़ें- पितृपक्ष में अगर सपने में दिख जाएं ये पांच चीजें, तो समझ लीजिए मिल गया पूर्वजों का आशीर्वाद

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?