
Signs Of Negative Energy: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में खुशहाली और जीवन में प्रगति का संबंध ऊर्जा से होता है। जब घर में सकारात्मक ऊर्जा होती है तो जीवन आगे बढ़ता है, लेकिन जब घर में नकारात्मक ऊर्जा होती है तो सारे काम अधूरे रह जाते हैं। इसके अलावा आप सफलता पाने के लिए चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन आपको सफलता नहीं मिलेगी। इसकी मुख्य वजह घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा हो सकती है। आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा है या नहीं! इसका पता लगाने के लिए आप कुछ संकेतों पर गौर कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वे संकेत…
इसे भी पढ़ें- Vastu Tips for Kitchen: किचन में भूलकर भी न रखें ये चीजें, घर में आ जाता है दुर्भाग्य
इलेक्ट्रिक चीजों का बार-बार ख़राब होना
इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स बिजली से चलते हैं। इसका मतलब है कि इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद ऊर्जा से चलते हैं। ऐसे में घरेलू उपकरणों के बार-बार खराब होने का अर्थ है कि घर में ऊर्जा आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। ये इस बात का संकेत हैं कि घर में कोई निगेटिव एनर्जी विद्यमान है।
किसी साया का एहसास होना
नकारात्मक ऊर्जा के होने पर घर में किसी के न होने पर भी आपको किसी की मौजूदगी का अहसास होता है। विशेष रूप से रात में, आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि कोई आपको छिपकर देख रहा है या फिर अंधेरे में आपको किसी की परछाई होने का एहसास हो सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि कोई अनजानी से हलचल रह-रह कर महसूस हो।
बार-बार बीमार होना
आजकल हर व्यक्ति को स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन घर में नकारात्मक ऊर्जा की मौजूदगी के कारण घर का कोई सदस्य अचानक बीमारी का शिकार हो जाता है और कई इलाज के बाद भी ठीक नहीं हो पाता है। यह भी एक संकेत है कि घर में नकारात्मक ऊर्जा है।
बार-बाद घटनाएं घटना
अगर आपके बेहद सावधान रहने के बाद भी घर में दुर्घटनाएं हो रही हैं, तो यह भी इस बात का संकेत है कि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा ने वास कर लिया है। खासकर यदि आपके घर में बार-बार कोई गिर रहा है या आग लग रही है, तो आपको सचेत हो जाना चाहिए कि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा है। ऐसे में इसके लिए तत्काल कोई उपाय करना चाहिए।
उदासी, गुस्सा या फिर रोने का मन करना
हालांकि हर दिन एक जैसा नहीं होता है। हर किसी को अच्छे और बुरे अनुभवों से होकर गुजरना पड़ता है, लेकिन नकारात्मक ऊर्जा के चलते घर में रहने वाले सदस्यों के मन में असुरक्षा की भावना बनी रहती है। अगर आप बाहर खुश हैं, लेकिन घर में आते ही उदासी या गुस्सा आने लगे या फिर रोने का मन करने लगे तो समझ जाना चाहिए कि घर में निगेटिव एनर्जी का वास है।
इसे भी पढ़ें- Vastu Tips: घर में इस तरह से बनवाएं पूजा घर, हमेशा बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा









Users Today : 74

