Home » अन्य » Lal Krishna Advani: बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, अपोलो में भर्ती

Lal Krishna Advani: बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, अपोलो में भर्ती

News Portal Development Companies In India

नई दिल्ली। Lal Krishna Advani: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत फिर खराब हो गई है। इसकी वजह से उन्हें आज 14 दिसंबर को दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा है। उनके स्वास्थ्य को लेकर जल्द ही मेडिकल बुलेटिन जारी किये जाने की उम्मीद है। लाल कृष्ण आडवाणी 97 साल के हैं और पिछले काफी समय से बीमार भी चल रहे हैं। बीते पिछले 4-5 महीनों में उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इससे पहले उन्हें अगस्त में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 इसे भी पढ़ें- Maharashtra Politics: गृह मंत्रालय को लेकर महायुति में बढ़ा क्लेश, शिंदे ने कर दी ये मांग, क्या मानेगी बीजेपी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी बीते कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसी वर्ष उन्हें देश के सबसे बड़े पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। हालांकि स्वास्थ्य कारणों से वह राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके थे। ऐसे में उन्हें उनके आवास पर ही भारत रत्न दिया गया था।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण को जन्मदिन की बधाई देने के लिए  गत आठ नवंबर को उनके आवास पर भी पहुंचे थे। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लाल कृष्ण आडवाणी को फूलों का गुलदस्ता भेंट करते हुए एक तस्वीर भी साझा की। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ”आडवाणी जी के आवास पर गए और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।”

 कराची में हुआ था जन्म

लाल कृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को कराची में हुआ था। वह 1942 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में शामिल हुए। वह 1986 से 1990, 1993 से 1998 और 2004 से 2005 तक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। वे सबसे ज्यादा समय तक पार्टी के अध्यक्ष भी रहे थे। वह अटल बिहारी वाजपेई सरकार में गृह मंत्री और उपप्रधानमंत्री भी रहे।

 इसे भी पढ़ें-  नारों से समाज के बीच सुरंग न खोदे बीजेपी, वरना उनके लोग ही उनकी सुरंग खोद देंगे: अखिलेश 

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?