Home » अन्य » Zomato Owner Apologized: जोमैटो के मालिक ने कस्टमर्स से मांगी माफ़ी, कहा- मूर्खतापूर्ण था फैसला

Zomato Owner Apologized: जोमैटो के मालिक ने कस्टमर्स से मांगी माफ़ी, कहा- मूर्खतापूर्ण था फैसला

News Portal Development Companies In India
Zomato Owner Apologized:

Zomato Owner Apologized: ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो हाल ही में सुर्खियों में आई क्योंकि इसके मालिक और सीईओ दीपिंदर गोयल ने अपने एक ग्राहक से माफी मांगी है। दरअसल, जोमैटो ने वेजिटेरियन फूड पर एक्स्ट्रा चार्ज लगाने का फैसला लिया था। यह मामला उस वक्त सामने आया जब एक कस्टमर ने जोमैटो के बिल में वेजिटेरियन हैंडलिंग चार्ज ‘veg mode enablement fee’ से जुड़ी जानकारी का जिक्र सोशल मीडिया पर किया।

 इसे भी पढ़ें- Swiggy SNACC: अब 15 मिनट में घर पहुंचेगा खाना, स्विगी ने लांच किया ऐप

कस्टमर ने शेयर की पोस्ट

17 जनवरी, 2025 को एक ज़ोमैटो ग्राहक ने सोशल मीडिया पर अपने खाने के बिल की एक तस्वीर साझा की, जिसमें शाकाहारी भोजन के लिए अतिरिक्त शुल्क दिखाया गया था। इस पोस्ट में रोहित रंजन नाम के ग्राहक ने लिखा- ‘भारत में शाकाहारी होना एक अभिशाप है, हम ग्रीन एंड हेल्दी से अब ग्रीन एंड प्राइसी हो गए हैं।’ शेयर होते ही ये पोस्ट तेजी से वायरल हो गई और तमाम लोगों ने इस पर अपनी नाराजगी जताई।

कंपनी के मालिक ने माफ़ी मांगी

विवाद बढ़ने पर जोमैटो के मालिक और सीईओ दीपिंदर गोयल ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और सोशल मीडिया पर माफी मांगी। उन्होंने कहा, हमारी ओर से जो कुछ भी हुआ वह मूर्खता है।  हम इस मुद्दे को गंभीरता से ले रहे हैं और इसे तुरंत खत्म कर रहे हैं।  गोयल ने यह भी कहा कि कंपनी अपने ग्राहकों की भावनाओं का सम्मान करती है और भविष्य में ऐसी गलतियों को रोकने के लिए कदम उठाएगी।

 ग्राहक असंतुष्ट

बता दें कि, रोहित रंजन की पोस्ट इतनी तेजी से वायरल हुई कि उस पर खूब कमेंट्स आए। कई यूजर्स ने लिखा- शाकाहारी विकल्प के लिए अतिरिक्त शुल्क लेना न केवल अनुचित है, बल्कि भेदभावपूर्ण दृष्टिकोण को भी दर्शाता है। एक कस्टमर ने लिखा, “क्या अब हमें अपने भोजन पर कर देना होगा? यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है।”

 इसे भी पढ़ें- Zomato ने की नई पहल, अब नहीं बर्बाद होगा खाना, इस आकर्षक ऑफर के साथ बेचेगा कैंसल आर्डर

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?