Home » राजनीति » Parliament Winter Session: मल्लिकार्जुन खरगे के इस बयान से मचा हंगामा, BJP बोली- सभापति का अपमान है

Parliament Winter Session: मल्लिकार्जुन खरगे के इस बयान से मचा हंगामा, BJP बोली- सभापति का अपमान है

News Portal Development Companies In India
Parliament Winter Session

नई दिल्ली। Parliament Winter Session: संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हुआ है। सत्र के पहले दिन ही राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ। सदन की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनगड़ का जिक्र करते हुए कुछ ऐसा बोल दिया कि बीजेपी नाराज हो गई और जमकर हंगामा किया। दरअसल मल्लिकार्जुन के वक्तव्य को बीजेपी ने सभापति का अपमान बताया।

इसे भी पढ़ें- Lawyer Protection March: संसद सत्र में अधिवक्ता सुरक्षा विधेयक की मांग को लेकर गरजे वकील, किया प्रदर्शन

खरगे के बयान से हंगामा

Parliament Winter Session

सदन की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने खड़े होकर कहा, मैं आशा करता हूं कि आपको (वर्तमान सभापति सीपी राधा कृष्णन) बुरा नहीं लगेगा, क्योंकि मुझे आपसे पहले वाले राज्यसभा के अध्यक्ष के अचानक से चले जाने का जिक्र करना पड़ रहा था। खरगे ने कहा, मुझे दुःख है कि सदन में उन्हें (पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनगड़) को विदाई देने का मौक़ा नहीं मिला, लेकिन मैं पूरे विपक्ष की तरफ से उनके स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

जेपी नड्डा ने दिया ये जवाब

खरगे के इस वक्तव्य से राज्यसभा में हंगामा मच गया। बीजेपी ने इसे सभापति सीपी राधाकृष्णन का अपमान करार दिया। खरगे के इस बयान का जवाब देने के लिए खड़े हुए बीजेपी नेता जेपी नड्डा ने कहा, सदन की गरिमा बनाये रखना हम सब की जिम्मेदारी है, अच्छा होगा हम इसकी गरिमा के हिसाब से ही चर्चा करें। उन्होंने कहा, अगर हम उस मुद्दे पर चर्चा करना शुरू कर दें, जो हमारे विपक्ष के नेता ने मुद्दा उठाया है, जैसे कि विदाई और अन्य मुद्दे, तो मुझे लगता है ये बेमतलब है।

सदन का समय न बर्बाद करे विपक्ष

नड्डा ने कहा, अगर इस विषय, जिस पर विपक्ष चाहता है’ पर चर्चा होगी, तो इस पर भी चर्चा होगी कि,आप उनके (जगदीप धनखड़) के खिलाफ दो बार अविश्वास प्रस्ताव लाए थे। उन्होंने कहा, हमें ऐसा लगता है कि, हमारे विपक्ष के नेता बहुत सम्मानजनक हैं, लेकिन बिहार, महाराष्ट्र और हरियाणा में मिली हार से दर्द में हैं। आपको अपने दर्द से राहत पाने के लिए किसी डॉक्टर से सपंर्क करना चाहिए, न कि सदन का समय बर्बाद करना चाहिए।

 

इसे भी पढ़ें-Waqf Amendment Bill 2025: संसद में पास हुआ वक्फ संशोधन बिल , मिल सकता है ये नया नाम

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?