
-
राजेश सिंह को महामंत्री व राघवेंद्र शुक्ल को मीडिया प्रभारी की पुनः मिली जिम्मेदारी
प्रतापगढ़। Mission 2027: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने जिला पदाधिकारियों का गठन किया। जिला पदाधिकारियों के किये गठन में राजेश सिंह को पुनः महामंत्री का दायित्व सौंपा गया,वही राजेश मिश्र राजन एवं अजय वर्मा को जिला महामंत्री के रूप में नई ज़िम्मेदारी सौंपी।
इसे भी पढ़ें- Women’s Day 2026: प्रतापगढ़ में चमकी बेटियों की प्रतिभा, प्रेमलता सिंह ने किया सम्मान
इसी क्रम में सरोज त्रिपाठी, पवन गौतम,अशोक श्रीवास्तव, अशोक सरोज,अजय सिंह,रामजी मिश्र,अनुराग मिश्र एवं राम आसरे पाल को जिला उपाध्यक्ष और विनोद शर्मा, राम चरित्र वर्मा, प्रतिभा केशरवानी, पूनम इंसान, अनिल मौर्य, जितेन्द्र विक्रम सिंह, मुदित सिंह एवं सूर्या प्रकाश पटेल को जिला मंत्री का दायित्व दिया गया।
शिव विलास वैश्य को कोषाध्यक्ष,विक्रम सिंह को कार्यालय मंत्री एवं मुरली धर को कार्यालय सह मंत्री बनाया गया।वही संगठन ने अपना भरोसा बरकार रखते हुए जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र शुक्ल एवं जिला सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी के दायित्व में बिना बदलाव किये पुनः जिम्मेदारी सौंपी।
आशीष खंडेलवाल को जिला सह मीडिया प्रभारी,पंकज सिंह को आई टी संयोजक,आशीष त्रिपाठी को सोशल मीडिया संयोजक, विशाल सिंह एवं मंजीत सरोज को सहसंयोजक सोशल मीडिया की जिम्मेदारी दी गई।
भाजपा अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि इस नई कार्यकारिणी में अनुभवी एवं युवा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मातृ शक्तियों का भी समायोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नई कार्यकारिणी के साथ अपनी पूरी ताकत से आने वाले पंचायत चुनाव एवं 2027 विधानसभा चुनाव में लगेगी और विजय निश्चित करेगी।
इसे भी पढ़ें- Shri Ram Katha: मनुष्य को उत्तम जीवन जीने की कला सिखाती है श्रीराम कथा- मुक्तामणि शास्त्री








Users Today : 7

