Home » उत्तर प्रदेश » Kalash Yatra: भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का हुआ शुभारंभ

Kalash Yatra: भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का हुआ शुभारंभ

[the_ad id="14540"]
IMAGE

प्रतापगढ़। Kalash Yatra: चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस से नगर क्षेत्र के लेखपाल कॉलोनी स्थित कैरियर एकेडमी स्कूल में कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। विद्यालय परिसर से अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली कलश यात्रा भक्ति भाव से ‘जय श्री राम’ के जयघोष से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया।

इसे भी पढ़ें-Women’s Day 2026: प्रतापगढ़ में चमकी बेटियों की प्रतिभा, प्रेमलता सिंह ने किया सम्मान

इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला,पुरुष और युवाओं ने भागेदारी निभाई। यह कलश यात्रा आस्था, श्रद्धा और सनातन परंपरा का अद्भुत उदाहरण रही। आयोजित श्रीराम कथा नवरात्रि से शुभारंभ होकर 27 मार्च 2026 तक प्रतिदिन होगा।

उक्त जानकारी कथा के आयोजक विद्यालय के प्रबंधक शंशाक पाण्डेय ने देते हुए बताया कि 27 मार्च तक चलने वाले इस श्रीराम कथा में प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र और आदर्शों का विस्तार से वर्णन किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन 28 मार्च 2026 को विशाल प्रसाद भंडारे के साथ होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक एकता का संदेश देते है।

 

इसे भी पढ़ें- Holi Milan 2026: आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत बनाता है होली मिलन- अश्वनी सोनी

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?