
प्रतापगढ़। Samajwadi Party: प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती पर सपा कार्यालय पर एकत्रित सपाइयों ने डाक्टर लोहिया के चित्र समक्ष माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांसुमन अर्पित किया। तत्पश्चात ट्रेज़री चौराहा निकट स्थित लोहिया पार्क में डाॅ.लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
इसे भी पढ़ें- Women’s Day 2026: प्रतापगढ़ में चमकी बेटियों की प्रतिभा, प्रेमलता सिंह ने किया सम्मान
इस मौके पर आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता सपा जिला उपाध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय व संचालन पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष मनीष पाल ने किया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. लोहिया सामाजिक न्याय, समानता एवं राष्ट्रहित के लिए आजीवन संघर्ष किया और समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों को सशक्त करने की विचारधारा को आगे बढ़ाया। उनके विचार एक समरस, सशक्त एवं जागरूक भारत के निर्माण हेतु हम सभी को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
इस मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार पाल, जिला पंचायत सदस्य विजय यादव, रमाशंकर यादव, नगर अध्यक्ष निसार अहमद, वकार अहमद, शराफ़त उल्ला, अनिल मौर्या, विकास यादव, विशाल मौर्या, मो.वारिस,मानवेन्द्र पटेल सहित आदि शामिल रहे।
इसे भी पढ़ें- Shapath Grahan: जूबाए पुरातन का शपथ ग्रहण समारोह 24 मार्च को









Users Today : 3

