Home » राजनीति » Ambedkar Jayanti: राष्ट्र निर्माण में बाबा साहब का प्रयास प्रेरणादायक- आशीष श्रीवास्तव

Ambedkar Jayanti: राष्ट्र निर्माण में बाबा साहब का प्रयास प्रेरणादायक- आशीष श्रीवास्तव

[the_ad id="14540"]
Ambedkar Jayanti
  • भाजपा ने सभी बूथों पर मनाया बाबा साहब की जन्म जयंती

प्रतापगढ़। Ambedkar Jayanti:  भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता और महान समाज सुधारक बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसे भी पढ़ें- Health Camp: समाज की सेवा ही राष्ट्र के प्रति सच्चा कर्तव्य है- हेमंत कुमार

इस मौके पर जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बाबा साहेब एक न्यायविद, अर्थशास्त्री, गहन विचारक, विधि विद्वान और समतावादी सामाजिक व्यवस्था के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने अपना जीवन समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया। उन्होंने न केवल असमानताओं को दूर करने का मार्ग दिखाया, बल्कि भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों को मजबूत करने में भी अग्रणी भूमिका निभाई।

सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य ने कहा कि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर ने हर वर्ग को समान अधिकार और अवसरों की स्वतंत्रता देने वाला संविधान देकर हमारे लोकतंत्र की मजबूत नींव रखी।जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र शुक्ल ने बताया कि भाजपा प्रतापगढ़ द्वारा सभी बूथों पर बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

 

इसे भी पढ़ें- Panchayat Election: अपना दल की बैठक में पंचायत चुनाव और अंबेडकर जयंती पर हुई चर्चा

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?