Puneeth Superstar Comment: सोशल मीडिया पर अपनी बेतुकी हरकतों से लाइक्स और व्यूज बटोरने वाले पुनीत सुपरस्टार इन दिनों फिर से चर्चा में हैं। कुछ दिन पहले पुनीत सुपरस्टार ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि, उन्होंने इस्लाम कबूल कर लिया है। उन्होंने हजरत निजामुद्दीन की दरगाह पर जाने का एक वीडियो शेयर किया था। उन्होंने जामा मस्जिद में नमाज अदा करने का एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था।
इसे भी पढ़ें- Yuvarj Singh VS Virat Kohli: सोशल मीडिया पोस्ट के बाद सामने आई विराट और युवराज की अनबन
कमेंट सेक्शन में हो रही आलोचना

हालांकि लोगों ने उनकी हरकतों को महज ड्रामा बताया था। इन सबके बाद अब उनका एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे मुसलमानों को लेकर आपत्तिजनक और विवादित बातें कहते नजर आ रहे हैं। पुनीत सुपरस्टार ने मुसलमानों को पंचर बनाने वाला कहा है। अब उनके वीडियो पर बवाल मच गया है। उनके वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग उनकी जमकर आलोचना कर ही रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स भी लोग उन्हें भला बुरा कह रहे हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
पुनीत ने 1 अप्रैल को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कह रहे हैं, “ईद मनाई, खीर खाई, बाइक पर बाजार घूमे, सिनेमा हॉल में मूवी देखी, ठंड लग गई, अब भाई कल आना, जल्दी से आकर दुकान खोलना, मुझे अपनी गाड़ी का पंचर बनवाना है, मेरी गाड़ी में तीन पंचर हैं, जल्दी आओ।” पुनीत के वीडियो पर कई लोग अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
यूजर्स ने उड़ाया मजाक

एक यूजर ने कमेंट किया, “भाई, अब गटर में बैठने का वक्त आ गया है, जाकर कंटेंट बनाओ, EMI भी तो देनी है।” एक यूजर ने पुनीत को गिरगिट बताया क्योंकि वो बहुत जल्दी अपनी बात बदल देते हैं। इस वीडियो पर कई लोग पुनीत का मजाक भी उड़ा रहे हैं। एक ने लिखा, “भाई, तुम कौन हो, न हिंदू हो न मुसलमान, तुम क्या हो?” दूसरे ने लिखा, “इनको होश आ गया है, ये न किसी को खुश करते हैं न दुखी।” एक यूजर ने उनका मजाक उड़ाते हुए कहा, “कम से कम पंचर का तो पिछला पैसा दे दो।”
इसे भी पढ़ें- Himani Murder Case: सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग, सचिन ने बताई हत्या की वजह
Puneeth Superstar Comment: पुनीत सुपरस्टार ने मुसलमानों को बताया पंचर बनाने वाला, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
thegodimedia

Navratri Festival: असत्य पर सत्य की जीत है दशहरा
Gender Equality Message: लैंगिक समानता के लिए निभानी होंगी परिवार की जिम्मेदारियां
CPR Training: सीपीआर और फस्ट ऐड से बचती है जिन्दगी

Gandhi Jayanti: सार्थक जीवन का संदेश देते हैं गांधी और शास्त्री के आदर्श
Health Tips: सेहत है तो जीवन है, साई कॉलेज में असीम सहगल ने बताए सेहतमंद रहने के मंत्र
Youth Activity Club: स्पीच में दिखा भविष्य, तो निबंध में विकसित भारत