
Shri Krishna Janmashtami पर राष्ट्रीय सनातन संघ द्वारा खाटू श्याम मंदिर परिसर में आयोजित हुई भव्य भजन संध्या
लखनऊ। Shri Krishna Janmashtami: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन एवं पवित्र अवसर पर राष्ट्रीय सनातन संघ द्वारा राजधानी लखनऊ के न्यू हैदराबाद, निशातगंज स्थित प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर परिसर में भव्य सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम ‘एक शाम खाटू श्याम बाबा के नाम’ का विशाल आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सनातन संघ के अध्यक्ष दिनेश चन्द्र खरे के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य भजन संध्या में भक्ति, श्रद्धा, प्रेम और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।
इसे भी पढ़ें- Zero Waste Lucknow: अब लखनऊ में नहीं दिखेगा जरा सा भी कचरा, शुरू हुआ ये प्लांट
भक्तों ने की कृष्ण की आराधना

कार्यक्रम का आयोजन आठ सितम्बर दिन मंगलवार को शाम सात बजे से खाटू श्याम मंदिर प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर खाटू श्याम बाबा एवं भगवान श्रीकृष्ण की आराधना। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो जाता है।
इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायकों एवं कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक मनमोहक और भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं। मथुरा-वृंदावन के आकाशवाणी, दूरदर्शन, सूचना विभाग एवं संस्कृति विभाग से जुड़े ख्यातिप्राप्त कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कलाकारों की मधुर एवं मनोहारी प्रस्तुतियों से संपूर्ण मंदिर परिसर भक्तिरस में सराबोर हो उठा।
भाव विभोर होकर झूमे श्रद्धालु
भजन संध्या के दौरान श्याम बाबा के भजनों की मधुर स्वर लहरियों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते और नृत्य करते नजर आए। पूरा मंदिर परिसर ‘हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा’ के जयकारों, भगवान श्रीकृष्ण और खाटू श्याम बाबा के उद्घोषों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं की अपार आस्था और उत्साह ने कार्यक्रम को अत्यंत भव्य एवं अविस्मरणीय बना दिया। यहां मौजूद हर शख्स भक्ति में लीन रहा।
कार्यक्रम के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों एवं सनातन संस्कृति की गौरवशाली परम्पराओं को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। भक्ति संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत, धार्मिक मूल्यों, सामाजिक समरसता, आपसी प्रेम एवं भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश भी प्रसारित किया गया।
धार्मिक परंपराओं से जोड़ते हैं आयोजन
राष्ट्रीय सनातन संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे पावन पर्व हमारी सनातन संस्कृति और धार्मिक परम्पराओं से हमें जोड़ते हैं। ऐसे सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आध्यात्मिक चेतना और भारतीय संस्कृति के प्रति गौरव की भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सनातन संस्कृति, भक्ति भावना, धार्मिक मूल्यों एवं जन-कल्याण के संदेश को व्यापक रूप से प्रसारित करना है।
राष्ट्रीय सनातन संघ के अध्यक्ष दिनेश चन्द्र खरे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, संस्था निरंतर सनातन संस्कृति, भारतीय परम्पराओं एवं सामाजिक मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन के लिए विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करती रही है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित ‘एक शाम खाटू श्याम बाबा के नाम’ कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष रूप से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, सनातन परम्पराओं एवं धार्मिक मूल्यों से जोड़ना तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और समरसता का संदेश देना है।
भक्ति, संस्कृति और सनातन का संगम
कार्यक्रम के आयोजन में राष्ट्रीय सनातन संघ के अध्यक्ष दिनेश चन्द्र खरे, हरीश चन्द्र श्रीवास्तव, संयोजक विनोद कुमार श्रीवास्तव, विमलेश श्रीवास्तव, संजीव सक्सेना, महिला प्रकोष्ठ की प्रमिला श्रीवास्तव, नीलम श्रीवास्तव, कंचन श्रीवास्तव, रोली श्रीवास्तव सहित आयोजन समिति के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय एवं महत्वपूर्ण भागीदारी रही। संस्था के प्रमुख पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के विशेष सहयोग और योगदान से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
भजन संध्या के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के बीच भव्य प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर आयोजकों ने कार्यक्रम में पधारे सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों, कलाकारों एवं सहयोगियों के प्रति सहृदय आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
भक्ति, संस्कृति और सनातन परम्पराओं के अद्भुत संगम के रूप में आयोजित यह भव्य कार्यक्रम श्रद्धालुओं के लिए एक अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव बन गया। ‘एक शाम खाटू श्याम बाबा के नाम’ के माध्यम से राष्ट्रीय सनातन संघ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर समाज में भक्ति, संस्कृति, सामाजिक समरसता और सनातन मूल्यों के प्रति जागरूकता का सशक्त संदेश दिया।
इसे भी पढ़ें- सीएम योगी ने लखनऊ को दी डबल डेकर बस, महिलाओं को मिली किराये में 50% की छूट








Users Today : 1

