Home » राज्य » वकीलों ने जज के साथ की बदसलूकी, तो पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई घायल

वकीलों ने जज के साथ की बदसलूकी, तो पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई घायल

[the_ad id="14540"]

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद जिला अदालत में पुलिस ने मंगलवार को वकीलों (lawyers) पर लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें कई वकील घायल हो गये। बताया जा रहा है कि कुछ वकील बार एसोसिएशन के एक सदस्य से जुड़े मामले में जिला न्यायाधीश के पास पहुंचे और सुनवाई के दौरान जज के साथ बदसलूकी करने लगे। इस पर जिला जज ने कोर्ट रूम में पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने अदालत में ही वकीलों पर लाठीचार्ज कर दिया।

इसे भी पढ़ें-Explosion In Train: चलती ट्रेन में अचानक से होने लगा विस्फोट, मची चीख पुकार, जान बचाते भागे यात्री, सामने आई ये वजह

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

बताया जा रहा है कि पुलिस के लाठीचार्ज में कई वकील चोटिल हो गये, जिससे वकीलों में आक्रोश है। परिणाम स्वरूप उन्होंने जिला जजों के कोर्ट रूम का बहिष्कार कर दिया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इधर खबर है कि इस घटना के बाद बार एसोसिएशन ने वकीलों की बैठक बुलाई है। इस बैठक के बाद ही वकील आगे की रणनीति पर विचार करेंगे। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

पहले भी आ चुके हैं इस तरह के मामले

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि 20 से 35 पुलिस कर्मी कोर्ट रूम में वकीलों को डंडों से पीट रहे हैं। इस दौरान कई पुलिस कर्मियों ने कोर्ट रूम में वकीलों को उनकी कुर्सियों से भी उठाकर पीटा। गाजियाबाद जिला अदालत में हुई पिटाई का ये मामला अब जज, पुलिस बनाम वकील का हो गया है। बता दें, यह पहली बार नहीं है जब किसी वकील ने जज के साथ दुर्व्यवहार किया हो। इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

जज से बदसलूकी करने पर हुआ लाठीचार्ज 

हालांकि अभी ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गाजियाबाद के राज नगर इलाके में स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में किस वजह से  वकीलों ने जज से बदसलूकी की।इस लाठीचार्ज में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे घटना के कथित वीडियो क्लिप में कोर्ट रूम में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और वकील नजर आ रहे हैं और इनके बीच झड़प  भी होती दिख रही है। वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी लाठी-डंडे लहराते हुए तो कुछ लकड़ी की कुर्सी लहराते हुए दिख रहे हैं। वहीं एक अन्य तस्वीर में एक वकील के सिर में चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें-Census in India: सरकार का बड़ा फैसला, अगले साल करा सकती है जनगणना, इस सवाल को भी एड किया गया प्रपत्र में

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?