
बिहार। Bihar Election 2025: बिहार में इस समय राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। सभी पार्टियां चुनाव मैदान में उतर चुकी हैं और जीत के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही हैं। यहां न सिर्फ धनबल का बल्कि बाहुबल का भी खूब इस्तेमाल किया जा रहा है। यहां नेता अपने राजनीतिक रसूख और वादों के बल पर ही नहीं बल्कि अपनी अकूत संपत्ति और ताकत के बल पर चुनाव लड़ते हैं। इस बार भी चुनाव मैदान में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। यहां कई ऐसे उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जो न सिर्फ अकूत सम्पत्ति के मालिक हैं, बल्कि क्षेत्रवासियों के बीच उनका खौफ भी है।
इसे भी पढ़ें- Bihar Election 2025: BJP का बड़ा एक्शन, चार नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता, लगाया ये आरोप
इन उम्मीदवारों की संपत्ति और इनके खिलाफ कितने आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं इसका खुलासा उनके द्वारा जमा किये गये हलफनामों में हुआ है, जहां उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है। अब इसी फेहरिस्त को देख कर मतदाता भी उनकी ताकत और हैसियत का अंदाजा लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि, कौन ज्यादा ताकतवर है और किसी गर्दन अब कानून के शिकंजे में है।

आपको बता दें कि, बिहार की राजनीति में बाहुबलियों का बोलबाला हमेशा से रहा है। यहां कई ऐसे नेता हैं, जो अपने धनबल और बाहुबल के दम पर ही सत्ता हासिल करते हैं। इस बार भी कई ऐसे में उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जो करोड़ों की संपत्ति के मालिक है और जिनके खिलाफ तमाम आपराधिक (हत्या, अपहरण और जबरन वसूली) के मुकदमे पंजीकृत हैं। ये उम्मीदवार मतदाताओं को पैसे का लालच देकर या फिर डरा धमका कर अपने पक्ष में करते हैं और चुनाव में जीत दर्ज करते हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वे उम्मीदवार जो अपनी राजनीति चमकाने के लिए धनबल और बाहुबल का भरपूर इस्तेमाल करते हैं।
ब्रह्मपुर सीट
बक्सर जिले के ब्रह्मपुर विधानसभा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) या लोजपा (आर) के टिकट पर हुलास पांडे चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 12.19 करोड़ रुपये घोषित की है। इसके साथ ही उनके पास दो लाइसेंसी पिस्तौल हैं। इनके खिलाफ दो आपराधिक मामले दर्ज हैं, जो मौजूदा समय में अदालत में विचाराधीन हैं।
कुचायकोट सीट

कुचायकोट (गोपालगंज) से चुनाव मैदान में उतरे जदयू प्रत्याशी अमरेन्द्र कुमार पांडे ने भी अपने हलफनामे में 5.69 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि, उनके पास कई वाहन हैं और वे एक पेट्रोल पंप के मालिक हैं। साथ ही एक अन्य बिजनेस में पार्टनर हैं। पांडे के खिलाफ हत्या के प्रयास, दंगे और अवैध हथियार रखने जैसे 14 आपराधिक केस पंजीकृत हैं।
इसे भी पढ़ें- Bihar Assembly Elections- 2025: इन भोजपुरी दिग्गजों से सजेगा इस बार बिहार का चुनाव मैदान
दानापुर सीट
दानापुर से राजद के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे रीतलाल राय का आपराधिक रिकार्ड काफी लंबा है। उनके खिलाफ हत्या और जबरन वसूली समेत कई 30 से अधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने कुल 7.71 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है।
वारिसलीगंज (नवादा) सीट
वारिसलीगंज (नवादा) विधानसभा सीट पर बाहुबलियों की पत्नियां ताल से ताल ठोंक रही हैं। यहां राजद के टिकट से गैगेस्टर अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी चुनाव मैदान में हैं। अनीता ने हलफनामे में 1.31 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की है। इसके अलावा उनके पति के पास टाटा सफारी, सोना और कीमती पत्थर हैं। साथ ही दिल्ली और उत्तर प्रदेश में जमीन है। उनके खिलाफ एक आपराधिक मामला भी दर्ज है। इसी सीट पर अनीता देवी के सामने बीजेपी के टिकट से अरुणा देवी मैदान में हैं। अरुणा स्थानीय बाहुबली अखिलेश सिंह की पत्नी हैं। उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 92.57 लाख रुपए बताई है, जबकि उनके पति की संपत्ति उनसे ज्यादा है। हालांकि, उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।
लालगंज विधानसभा सीट
बिहार के वैशाली जिले में स्थित लालगंज विधानसभा सीट से बाहुबली विधायक मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला मैदान में हैं। शिवानी को राजद से टिकट मिला है। मुन्ना शुक्ला इस समय जेल में बंद हैं। शिवानी ने 21.28 लाख रुपए की संपत्ति घोषित की है। उनके पास ना तो जमीन है और ना ही सोना। उन पर एक छात्र ऋण बकाया है, जबकि उनके पति के ऊपर भी कुछ कर्ज है।
इसे भी पढ़ें- Bihar Chunav 2025: PM मोदी ने RJD और कांग्रेस पर बोला हमला कहा ‘छठ मैया का अपमान बर्दाश्त नहीं’
मोकामा सीट

इन सबसे इतर पटना की मोकामा सीट है, जो धनबल और बाहुबल का केंद्र बनी हुई है। इस सीट ने कद्दावर नेता अनंत सिंह चुनाव मैदान में हैं। इन्हें जनता दल यूनाइटेड ने टिकट दिया है। इन्होंने अपनी कुल सम्पत्ति 37.88 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। इनकी संपत्ति में जमीन, व्यावसायिक संपत्तियां और कई लग्जरी गाड़ियां जैसे कि 2.70 करोड़ रुपये की टोयोटा लैंड क्रूजर, एक फॉर्च्यूनर और एक एक्सयूवी आदि हैं। बात करें अनंत सिंह के आपराधिक रिकार्ड की, तो उन पर हत्या, धमकी, अपहरण, अवैध हथियार रखने और अपराधियों को संरक्षण देने जैसे 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
वहीं, अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के पास उनसे भी अधिक संपत्ति हैं। नीलम की कुल घोषित संपत्ति 62.72 करोड़ रुपए है। इसके अलावा इनके पास फॉर्च्यूनर, थार और इनोवा जैसी कई लग्जरी गाड़ियों का काफिला भी है। इस दंपति के पास कुल 91.61 लाख रुपये के गहने हैं। जैसे कि नीलम देवी के पास 701.1 ग्राम गोल्ड है और अनंत सिंह के पास 150 ग्राम गोल्ड हैं। इसके अलावा कई कंपनियों में इनकी पार्टनरशिप भी है। इन पर 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऋण भी है।
मोकामा सीट से एक और उम्मीदवार मैदान में हैं जो धनबल और बाहुबल में किसी से कम नहीं है। इस प्रत्याशी का नाम वीणा देवी है और ये बाहुबली सूर्यभान सिंह की पत्नी हैं। वीणा देवी राजद के टिकट से चुनाव मैदान में हैं। इन्होंने 8.67 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। इनके पास 6.95 करोड़ रुपए के दो फ्लैट हैं जो पटना में हैं और 1.2 किलोग्राम सोना है। खास बात यह है कि इनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है और इनके खिलाफ कोई केस भी नहीं दर्ज हैं।
बाढ़ सीट
राज्य और भी कई प्रमुख सीटें हैं जहां से आकूत संपत्ति के मालिक और आपराधिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। जैसे कि बाढ़ सीट से कर्ण सिंह। इन्हें राजद ने टिकट दिया है। कर्ण सिंह को क्षेत्र में लल्लू मुखिया के नाम से जाना जाता है। इन्होंने अपने हलफनामे में 17.72 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की है। इनकी संपत्ति में लाइसेंसी हथियार, 400 ग्राम सोना और कई लग्जरी गाडियां भी शामिल हैं। इन पर हत्या, जबरन वसूली, अपहरण और डकैती समेत पंद्रह मुकदमे दर्ज हैं।
इसे भी पढ़ें- Bihar SIR: राजनीतिक दलों को SC की फटकार,पूछा- बिहार SIR के वक्त कहा थे BLA, अब करो सुधार
एकमा विधानसभा सीट
यहां एकमा विधानसभा सीट से जदयू ने मनोरंजन सिंह उर्फ़ धूमल सिंह को प्रत्याशी बनाया है। मनोरंजन ने अपनी कुल संपत्ति 3.27 करोड़ रुपए की घोषित की है। इनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं है।
सीवान सीट

सीवान सीट में ओसामा शहाब मैदान में हैं। ओसामा शाहबुद्दीन के बेटे हैं और राजद ने इन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है। ओसामा के पास 2.31 करोड़ रुपए की संपत्ति है, जिसमें एक कार, एक बुलेट मोटरसाइकिल और पारिवारिक संपत्ति में भी शामिल है। इन पर पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं।
नबीनगर सीट
नबीनगर (औरंगाबाद)से सीट से बाहुबली आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद चुनाव मैदान में हैं। इन्हें जदयू ने अपना उम्मीदवार बनाया है। चेतन के पास 1.46 करोड़ रुपये की संपत्ति और लग्जरी वाहन हैं। इसके खिलाफ दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।
इसे भी पढ़ें- Lalu Prasad Yadav: बिहार में तेज हुई चुनाव की तैयारी, RJD ने भी संगठन में किया बड़ा बदलाव









Users Today : 120

