
पश्चिम बंगाल। Amit Shah West Bengal Visit: गृहमंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने टीएमसी सरकार पर करार हमला बोला और कहा, बंगाल बीते 15 साल में भय, भ्रष्टाचार और घुसपैठ की आग में झुलस रहा है। गृहमंत्री ने दावा किया कि, अगले साल यानी 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जब बीजेपी जीत हासिल करेगी और सरकार बनाएगी, तो सबसे पहले घुसपैठियों को ही चुन-चुनकर बाहर किया जाएगा और तेजी से विकास किया जाएगा। शाह ने कहा, बंगाल की सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करने का काम भी बीजेपी की सरकार करेगी।
इसे भी पढ़ें- Wakf law in West Bengal: ममता बनर्जी ने मुस्लिमों को दिलाया भरोसा, पश्चिम बंगाल में लागू नहीं होगा वक्फ कानून
सीमाओं को सील करना जरूरी है

अमित शाह ने कहा, बंगाल की सीमाओं को सील करना अति आवश्यक है। ऐसा कर देने से घुसपैठ पर लगाम लगेगी और राज्य ही नहीं देश भी सुरक्षित होगा और बीजेपी की सरकार ही बंगाल की सीमाओं को सील कर पायेगी। उन्होंने टीएमसी पर कड़ा प्रहार किया और उसे घुसपैठ का जिम्मेदार भी ठहराया। शाह ने कहा- घुसपैठियों को ममता सरकार का पूरा समर्थन प्राप्त रहता है। वह उनके खिलाफ कोई भी सख्त कदम नहीं उठातीं, जबकि घुसपैठ पूरे देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला है।
बंग गौरव, बंग संस्कृति को किया जायेगा पुर्नजीवित
अमित शाह ने कहा, जब 2026 में 15 अप्रैल को बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी, तो बंग गौरव, बंग संस्कृति और उसके पुर्नजागरण की शुरुआत होगी, जो हम करेंगे। बीजेपी की सरकार बनते ही स्वामी विवेकानन्द, बंकिम चन्द्र चटर्जी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और रविन्द्र नाथ टैगौर के सपनों का बंगाल बनाने का प्रयास शुरू कर दिया जाएगा।
पश्चिम बंगाल परिवर्तन के लिए पूरी तरह तैयार है।
तीन दिवसीय पश्चिम बंगाल प्रवास के लिए कोलकाता पहुँचा। एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं के इस स्नेह से अभिभूत हूँ।
পশ্চিমবঙ্গ পরিবর্তনের জন্য সম্পূর্ণরূপে প্রস্তুত।
তিনদিনের পশ্চিমবঙ্গ সফরে কলকাতায় পৌঁছেছি। বিমানবন্দরে কর্মী সমর্থকদের… pic.twitter.com/bqQ0Z6FS1T— Amit Shah (@AmitShah) December 29, 2025
15 वर्षों से भय में जी रही बंगाल की जनता
उन्होंने कहा, टीएमसी की सरकार में यहां की जनता बीते 15 वर्षों से भय, भ्रष्टाचार, घुसपैठ का दंश झेल रही है और भयभीत है। उन्होंने कहा, हम बंगाल की जनता को आश्वस्त करते हैं कि, अगर यहां बीजेपी की सरकार बनती है, तो हम यहां बंगाल की संस्कृति को पुनर्जीवित करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बंगाल में विकास की नई गाथा लिखेंगे। गरीबों का कल्याण होगा और उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने कि लिए योजनाएं चलाई जाएंगी।
इसे भी पढ़ें- Mithun Chakraborty Big Statement: …तो बंगाल में खत्म हो जाएंगे हिन्दू, मिथुन चक्रवर्ती का बड़ा बयान
30 दिसंबर गौरव का दिन है

अमित शाह ने कहा, “आज 30 दिसंबर का दिन हम सभी भारतीयों के लिए गौरव का दिन है, क्योंकि 1943 में आज ही के दिन बंगाल की भूमि के सुपुत्र, देश के महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में पहली बार आजाद भारत का झंडा फहराया था और अंग्रेजों की शासन को उखाड़ फेंकने की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा ये वह समय था, जब हमारी आजादी के संग्राम का एक महत्वपूर्ण मुकाम था। दशकों बाद जब हम आज को देखते हैं, तो बंगाल के लिए 30 दिसंबर से लेकर अप्रैल तक का समय बेहद महत्वपूर्ण है।
Guwahati enters league of tech-savvy policing. Inaugurated the newly built Police Commissionerate building of Guwahati and an Integrated Command Control Center today. The new Commissionerate will facilitate the city’s police personnel with seamless coordination, while the ICCC… pic.twitter.com/06WOpcYmXi
— Amit Shah (@AmitShah) December 29, 2025
अप्रैल 2026 में होगा बंगाल का चुनाव
गृहमंत्री ने कहा “अप्रैल 2026 में बंगाल में विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं। जनता से अपील है कि, वह बीजेपी को अधिक से अधिक वोटों से विजयी बनाएं ताकि बंगाल में भय, भ्रष्टाचार, कुशासन और घुसपैठ की जगह विकास की गंगा बहे। साथ ही विरासत को संजोने का काम तेजी से आगे बढ़ें। उन्होंने कहा- इस बार बंगाल की जनता में गरीब कल्याण की एक मजबूत सरकार बनाने का संकल्प भी दिखाई दे रहा है।
इसे भी पढ़ें- West Bengal Violence: बंगाल में वक्फ कानून के खिलाफ हुई हिंसा, पुलिस की गाड़ियां फूंकी, ट्रेनें रोकीं









Users Today : 18

