
लखनऊ। Mayawati Birthday: गुरुवार 15 जनवरी को बसपा मुखिया मायावती का जन्मदिन है। पार्टी ने इस दिन को जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। गुरुवार को बहनजी की जन्मदिन के उपलक्ष्य में पार्टी मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मायावती ब्लू बुक के 21वें संस्करण का विमोचन करेंगी।
इसे भी पढ़ें- BSP Supremo Mayawati: मायावती ने भतीजे को किया माफ़, पार्टी में देगीं जगह, उत्तराधिकारी को लेकर साफ़ किया रुख
तेज होगी 2027 के चुनाव की तैयारी

पार्टी सूत्रों के मुताबिक,जन्मदिन के बाद पार्टी द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण में भागीदारी अभियान चलाया जायेगा और 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी तेज की जाएगी। इसे लेकर जल्द ही बसपा प्रमुख कोआर्डिनेटर से लेकर जिला स्तर के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी।
खिसक चुका है जनाधार
बता दें कि, इस समय प्रदेश में बसपा की स्थिति काफी कमजोर हो चुकी है। लगातार जनाधार खिसकने की वजह से 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में इसे एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी। वहीं, पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी ने सिर्फ एक सीट जीती थी। कहा जा रहा है कि, बसपा सुप्रीमो एक बार फिर से प्रदेश भर में अपने पक्ष में माहौल बनाने की तैयारी कर रही हैं, जिससे 2027 के चुनाव में भी पार्टी को वैसी ही जीत मिले जैसी साल 2007 में मिली थी।
इसे भी पढ़ें- Mission 2027 के लिए एक्टिव हुई मायावती, कहीं बिगड़ न जाए अखिलेश का PDA फ़ार्मूला
ब्लू बुक का करेंगी विमोचन
गुरुवार को जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में वे कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगी। कार्यक्रम में वंचित समाज के साथ ही मुस्लिम समाज को आमंत्रित किया जायेगा और बसपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई जाएंगी। इसी दौरान बसपा मुखिया ब्लू बुक ‘मेरे संघर्षमय जीवन एवं बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा’ का 21वां संस्करण लांच करेंगी। वे इसके हिंदी और अंग्रेजी दोनों संस्करणों का विमोचन करेंगी। पार्टी मुख्यालय की तरफ से प्रदेश भर के पार्टी नेताओं को मंडल स्तर पर अपने परिवार के साथ मिलकर इसे जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाने को कहा गया है।
अन्य राज्यों में भी होंगे कार्यक्रम

पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि, उत्तर प्रदेश के साथ ही देश के अन्य राज्यों में भी बहनजी के जन्मदिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में राज्य मुख्यालय पर होने वाले कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा, उसके बाद ही स्थानीय कार्यक्रम शुरू किये जाएंगे। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विचार गोष्ठियां आयोजित की जाएगी।
केक न काटने के निर्देश
बताया जा रहा कि, संगठन की तरफ से केक न काटने के निर्देश दिए गये हैं। पार्टी नेताओं से कहा गया है कि, वे कार्यक्रम के समापन के बाद अपने घर परिवार के साथ केक काट कर मायावती का जन्मदिवस मना सकते हैं। जन्मदिन पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए मायावती दिल्ली से लखनऊ आ चुकी हैं और पार्टी के सीनियर नेताओं से मुलाकात कर आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श कर रही हैं।
इसे भी पढ़ें- BSP Rally: 9 साल बाद BSP का शक्ति प्रदर्शन, मायावती बोलीं- 2027 में सरकार बनी, तो बदल दिए जाएंगे ये कानून









Users Today : 124

