Home » राज्य » BMC Elections 2026: ‘हॉर्स ट्रेडिंग’ से डरे शिंदे, पार्षदों को इस 5 स्टार होटल में किया शिफ्ट

BMC Elections 2026: ‘हॉर्स ट्रेडिंग’ से डरे शिंदे, पार्षदों को इस 5 स्टार होटल में किया शिफ्ट

News Portal Development Companies In India
BMC Elections 2026

मुंबई। BMC Elections 2026: बीएमसी में शिवसेना का सफाया करते हुए भाजपा ने पूरे 45 साल बाद जीत दर्ज कर ली है, लेकिन इस जीत के साथ ही सियासी खींचतान भी शुरू हो गई है। ऐसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना शिंदे गुट के अध्यक्ष एकनाथ शिंदे ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अपने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को यहां के एक 5 स्टार होटल में शिफ्ट कर दिया है। ऐसा उन्होंने इसलिए किया, ताकि उनके पार्षदों के साथ किसी भी तरह की ‘हार्स ट्रेडिंग’ या उन्हें तोड़ने की कोशिश न की जा सके।

इसे भी पढ़ें- BMC Election 2026: 45 साल बाद बीएमसी पर बीजेपी का कब्जा, साफ़ हुआ विपक्ष, कौन बनेगा मेयर?

शिंदे गुट के पास है सत्ता की चाभी 

BMC Elections 2026

बता दें कि, कल आये बीएमसी के नतीजों में शिंदे शिवसेना गुट ने 29 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, भाजपा के हिस्से में 88 सीटें आई हैं और अपना मेयर बनाने के लिए 114 सीटों की जरूरत होती है। ऐसे में बीजेपी को शिंदे गुट की शिवसेना के 29 पार्षदों की जरूरत पड़ेगी। बीएमसी की सत्ता की चाभी अब शिंदे गुट के पास है। राजनीतिक गलियारों में अब इस बात की चर्चा जोर पकड़ने लगी है कि, शिंदे की सेना के बगैर भाजपा अपना मेयर नहीं चुन सकती है।

5 स्टार होटल में शिफ्ट हुए पार्षद

BMC Elections 2026

इधर, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी पूरे माहौल पर नजर बनाएं हुए हैं और किसी भी तरह के जोखिम से बच रहे हैं। उनका  मानना है कि, जब तक बीएमसी में सत्ता का औपचारिक दावा नहीं हो जाता, तब तक उनके पार्षदों का एकजुट रहना जरूरी है। यही कारण है कि, उन्होंने अपने सभी पार्षदों को दोपहर तीन बजे तक मुंबई के बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड होटल में एकत्रित होने का आदेश दिया था।

दरअसल, शिंदे गुट को आशंका है कि, कुछ बड़े राजनीतिक खिलाड़ी या फिर विपक्षी दल उनके पार्षदों को तोड़ने या फिर खरीदने की कोशिश कर सकता है। अगर ऐसा हो गया तो सत्ता का समीकरण बदल सकता है।

कांग्रेस नेता ने कसा तंज

पार्षदों को 5 स्टार होटल में रोकने के फैसले को लेकर कांग्रेस सांसद नसीर हुसैन ने एकनाथ पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, शिंदे किससे डर रहे हैं, कौन है जो उनके पार्षदों को तोड़ सकता है और कौन है जिसे पार्षद तोड़ने का सबसे ज्यादा अनुभव है, ये सबको पता है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा, भाजपा हमेशा ही अपने सहयोगी दलों और टूटे हुए गुटों की कीमत लगाकर आगे बढ़ी है। सवालिया लहजे में उन्होंने कहा, महाराष्ट्र और बिहार में किस पार्टी का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा रहा है, ये बात एकनाथ शिंदे जितनी जल्दी यह समझ लें, उनके लिए उतना ही अच्छा होगा।

शिंदे नहीं खोल रहे पत्ते

खैर,बीएमसी में किसे मेयर बनाया जायेगा और किसके साथ सत्ता का गठबंधन होगा, इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है। बीजेपी अपना मेयर बनाने के लिए जोड़ तोड़ में जुट गई। वहीं, एकनाथ शिंदे अपना हर कदम फूंक-फूंक कर आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने अपने पत्ते भी अभी नहीं खोले हैं। ऐसे में ये कहना अभी मुश्किल है कि बीएमसी की सत्ता किसके हाथ में जाएगी और कौन बनेगा मेयर।

 

इसे भी पढ़ें- BMC Election: बीएमसी चुनाव मुम्बई में सपा का प्रचार करेंगे अश्वनी सोनी

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?