30 Naxalites Killed: अबूझमाड़ के जंगलों में सुरक्षाबलों ने मार गिराए 30 नक्सली, एक करोड़ का इनामी भी शामिल!

30 Naxalites Killed

छत्तीसगढ़। 30 Naxalites Killed: सुरक्षाबल देश को नक्सल मुक्त बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह भी घोषणा कर चुके हैं कि मार्च 2026  तक भारत पूरी तरह से नक्सल मुक्त हो जायेगा। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में आए दिन … Read more

Infiltration In J&K: पाक सेना ने की घुसपैठ की कोशिश, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, सर्च अभियान जारी

Infiltration In J&K

इस्लामाबाद। Infiltration In J&K:  मंगलवार को पाकिस्तानी सेना ने कथित तौर पर जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) को पार किया? संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश की और गोलीबारी की। पाकिस्तानी सेना के साथ आतंकियों ने भी घुसपैठ की कोशिश की। इसे भी पढ़ें- दीवाली … Read more

Naxalism Will End: नक्सलियों के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 16 नक्सली ढेर

Naxalism

सुकमा। Naxalism Will End:  छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में 16 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ सुकमा और दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती इलाके में हो रही है। इसे भी पढ़ें- Bijapur Naxalite Attack: नक्सलियों ने उड़ाई सुरक्षाबलों … Read more

मणिपुर: CRPF कैंप पर हमला करने आए 11 उग्रवादी ढेर, एक जवान घायल

मणिपुर। मणिपुर (Manipur) के जिरीबाम जिले में सोमवार को सीआरपीएफ जवानों के साथ मुठभेड़ में कई उग्रवादी मार गिराए गये हैं। यह मुठभेड़ उस वक्त शुरू हुई जब कुकी उग्रवादियों ने सीआरपीएफ कैंप पर हमला कर दिया। हालांकि इस एनकाउंटर में एक जवान के भी घायल होने की खबर है, जिसे तत्काल हेलीकाप्टर से अस्पताल पहुंचाया गया।

इसे भी पढ़ें-Manipur Violence: नहीं बुझ रही मणिपुर की आग, महिला का रेप कर जिन्दा फूंका, उग्रवादियों ने जलाए 17 घर

तीन दिन से लगातार हो रहे हमले

manipur

जानकारी के मुताबिक, मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में सोमवार सुबह एक किसान उस समय घायल हो गया जब उग्रवादियों ने आसपास की पहाड़ियों से गोलीबारी की। यह हमला इंफाल घाटी में काम कर रहे किसानों पर कुकी उग्रवादियों के लगातार तीसरे दिन हमले करने की घटना का हिस्सा है। हमले की खबर मिलते ही सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे आर जवाबी कार्रवाई की।  इसी दौरान सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच एक छोटी मुठभेड़ हुई। वहीं घायल किसान को इलाज के लिए पीएचसी यांगून पोकेपी ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

खेती का काम कर रही महिला की हत्या

इससे पहले शनिवार 9 नवंबर को अपने खेत में काम कर रही एक 34 वर्षीय महिला किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह हमला चुराचांदपुर जिले के पहाड़ी इलाके में हुआ था। इस हमले के बाद से क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। इसके बाद रविवार को भी संनसबी, साबुंखोक खुन्नौ और थम्नापोकपी क्षेत्रों में भी इसी तरह के हमले  किये गये।

लंबा रहा है यहां जातीय संघर्ष का इतिहास

गौरतलब है कि मणिपुर में लगभग एक साल से अधिक समय से जातीय संघर्ष चल रहा है। इस संघर्ष में अब तक दो सौ से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। वहीं  हजारों लोग अपना घर छोड़कर भागने को मजबूर हुए हैं। यह हिंसा इंफाल घाटी में रहने वाले मैतेई समुदाय और आसपास के पहाड़ी इलाकों में रहने वाले कुकी समुदाय के बीच चल रही है। मणिपुर में हिंसा का इतिहास जातीय और राजनीतिक संघर्षों से जुड़ा हुआ है। राज्य में कुकी, नागा और मैतेई समुदायों के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ है।

कई चरमपंथी गुट उभरे हैं

मणिपुर का मुद्दा स्वतंत्रता, पहचान और स्वशासन के अधिकार से भी जुड़ा है। 1990 के दशक से, जातीय पहचान की रक्षा करने और राज्य से अलगाव की मांग करने के उद्देश्य से मणिपुर में कई चरमपंथी संगठन उभरे हैं। परिणामस्वरूप, हिंसा, गोलीबारी और सैन्य कार्रवाइयां अक्सर होती रहती हैं, जिससे देश के सामाजिक और राजनीतिक माहौल में अस्थिरता पैदा होती है।

इसे भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी, नारायणपुर मुठभेड़ में 30 नक्सलियों को किया ढेर

जम्मू & कश्मीर के तीन इलाकों में चल रही मुठभेड़, किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों के घेरे में 3-4 आतंकी, एक जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर। जम्मू & कश्मीर (Jammu & Kashmir) में बारामूला, श्रीनगर और किश्तवाड़ जिलों में कई स्थानों पर शनिवार 9 नवंबर की शाम से बड़े पैमाने पर सुरक्षा अभियान चल रहा है। कश्मीर घाटी में 48 घंटों के भीतर सुरक्षबलों और आतंकियों के बीच तीन मुठभेड़ें हुईं। वहीं जम्मू क्षेत्र में चिनाब घाटी के किश्तवाड़ इलाके … Read more