Home » आज फोकस में » 450 Years Old Dead Body: भारत के इस चर्च में रखी है 450 साल पुरानी डेड बॉडी

450 Years Old Dead Body: भारत के इस चर्च में रखी है 450 साल पुरानी डेड बॉडी

News Portal Development Companies In India

450 Years Old Dead Body: भारत के गोवा में एक ऐसा चर्च है जो पूरी दुनिया में मशहूर है। क्रिसमस पर यहां बहुत से लोग प्रार्थना करने आते हैं। आइए जानते हैं क्या खास है इस चर्च में।

450 Years Old Dead Body1

गोवा के पणजी में स्थिति इस चर्च में एक पार्थिव शरीर रखा है जो लगभग 450 साल पुराना है। ये पार्थिव शरीर है सेंट फ्रांसिस जेवियर का, जो रोमन कैथोलिक इतिहास के सबसे सफल मिशनरियों में से एक माने जाते थे।

450 Years Old Dead Body

कहा जाता है कि सेंट फ़्रांसिस जेवियर ने आधुनिक समय में ईसाई धर्म की स्थापना में अहम योगदान दिया था। साल 1622 में सेंट फ्रांसिस जेवियर को संत घोषित किया गया था। इन्हें गोवा का भगवान भी कहा जाता है।

450 Years Old Dead Body

यही वजह है कि गोवा के ‘बेसिलिका ऑफ़ बॉम जीसस’ चर्च में संत का पार्थिव शरीर 450 साल से सुरक्षित रखा हुआ है। मान्यता है कि फ्रांसिस जेवियर की पार्थिव शरीर में आज भी दिव्य शक्तियां मौजूद हैं, जिसके चलते आज तक ये खराब नहीं हुआ है।

450 Years Old Dead Body

बताया जाता है कि हर साल में एक बार इस पार्थिव शरीर को लोगों के दर्शन के लिए बाहर निकाला जाता है। आखिरी बार साल 2014  उनके पार्थिव शरीर को दर्शन के लिए बाहर निकाला गया था। उनका पार्थिव शरीर कांच के एक ताबूत में रखा गया है और ये आज भी सही सलामत है।

450 Years Old Dead Body

कहा जा रहा है कि साल 2024 में 21 नवंबर पार्थिव शरीर को दर्शन के लिए बाहर निकाला गया है, लोग पांच जनवरी तक इसके दर्शन कर सकते हैं। क्रिसमस के मौके पर भारी संख्या में लोग इस चर्च में पहुंचते हैं और पार्थिव शरीर के दर्शन करते हैं।
इसे भी पढ़ें-Plane Crash: आसमान में आग का गोला बना प्लेन, 110 यात्री थे सवार, देखें खौफनाक वीडियो

इसे भी पढ़ें-Arvind Kejriwal का आरोप, आतिशी को अरेस्ट करने की रची जा रही है साजिश

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?