Home » आज फोकस में » Weather Reports: अभी और परेशान करेगा कोहरा और बारिश, बढ़ेगी ठंड

Weather Reports: अभी और परेशान करेगा कोहरा और बारिश, बढ़ेगी ठंड

News Portal Development Companies In India
Weather Reports

नई दिल्ली। Weather Reports: पश्चिमी हिमालयी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की चोटियों पर भारी बर्फबारी हुई। इस वजह से इन राज्यों के साथ-साथ आसपास के अन्य मैदानी राज्यों में भी ठंड बढ़ गई है। पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के कारण 10 से 12 जनवरी के बीच उत्तर पश्चिम भारत में बारिश की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट भी हो सकती है। वहीं, पंजाब में अगले तीन दिनों के लिए स्मॉग का ऑरेंज अलर्ट है।

इसे भी पढ़ें- UP Weather: ठंड से कांपा उत्तर प्रदेश, अभी और गिरेगा पारा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि पिछले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण ठंड महसूस की गई। मंगलवार को पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, 10 जनवरी को पंजाब में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके कारण तीन दिनों तक पंजाब के कुछ स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं।

पंजाब में गिरा तापमान

Weather ReportsWeather Reports

पंजाब में सोमवार को तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। उधर जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों में भारी बर्फबारी हुई। इसके बाद रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। श्रीनगर में न्यूनतम हवा का तापमान -0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन की तुलना में -2.5 डिग्री सेल्सियस कम है।

हिमाचल से निकाले गये 200 पर्यटक

हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के कारण शिमला-रामपुर-किन्नौर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। इससे 50 वाहनों में सवार 200 से अधिक पर्यटक फंस गए। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने धीरे-धीरे पर्यटकों और उनकी कारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस बीच अटल टनल के पास बर्फबारी के कारण पर्यटकों को सुलंगनाला में ही रोक दिया गया।

राजधानी में कोहरे और बारिश से बढ़ी ठंड

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के कारण सोमवार सुबह ठंड बढ़ गई। रविवार को अधिकतम तापमान 1.7 डिग्री गिरकर 16.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो ठंड में बढ़ोतरी का संकेत है। न्यूनतम तापमान भी 0.2 डिग्री घटकर 9.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

460 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित

कोहरे के कारण पालम और सफदरजंग में दृश्यता 300 मीटर रही, जिससे विमानों का परिचालन प्रभावित हुआ। 400 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई। वहीं, कोलकाता में विजिबिलिटी 50 मीटर तक गिर जाने से 60 उड़ानों में देरी हुई। मंगलवार को कोहरे का असर उड़ानों पर पड़ने की आशंका है।

खराब श्रेणी में है AQI

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर फिर बढ़ गया है। शाम 4 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 335 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। गाजियाबाद में 257, नोएडा में 236 और ग्रेटर नोएडा में 194 AQI दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें- Delhi Weather Report: दिल्ली में शुरू हुई बारिश, सर्दी और कोहरा भी करेगा लोगों को परेशान

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?