
Makar Sankranti 2025: इस साल मकर संक्रांति 14 जनवरी को पड़ रही है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। 2025 में सूर्य सुबह 8:44 बजे मकर राशि में प्रवेश करेगा। मकर संक्रांति के दिन खरामास का समापन होगा और मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। मकर संक्रांति के दिन ही मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। यही वजह है कि इस दिन गंगा स्नान करना शुभ और सौभाग्यशाली माना जाता है।
इसे भी पढ़ें- Gemstone: इन राशियों के जातक ने पहनें पन्ना और टाइगर रत्न, जीवन में मच जाएगी उथल-पुथल
सूर्यदेव को अर्घ्य दें
ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि इस दिन सुबह-सुबह सूर्य को अर्घ्य जरूर देना चाहिए। इस दिन अपनी मनोकामना बोलकर लोटे में जल, गंगाजल, कच्चा दूध, काला तिल और लाल चंदन डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। ऐसा करने से सूर्यदेव की कृपा मिलती है और मनोकामना पूर्ण होती है।
मेष राशि

14 जनवरी 2025 से मेष राशि के लिए अनुकूल समय शुरू होगा। पारिवारिक जीवन में आपको अपने साथी से सहयोग मिलेगा। आप संतान प्राप्ति के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। आप पूरे परिवार के लिए खरीदारी कर सकते हैं।
सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आप अपने व्यवसाय को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए यह बहुत अच्छा समय है। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। वर्षों से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याएं आखिरकार दूर हो जाएंगी। व्यवसायिक प्रगति भी आपको देखने को मिलेगी। व्यावसायिक दृष्टि से भी यह समय शुभ रहेगा।
इसे भी पढ़ें- Mercury Planet: 9 जनवरी से चमक जाएगा इन तीन राशि के जातकों का भाग्य, धन से भर जाएगी तिजोरी









Users Today : 11

