Home » आज फोकस में » AIDS Symptoms: अगर सुबह सबेरे दिखने लगें ये लक्षण, तो समझ लेना होगा गया है एड्स

AIDS Symptoms: अगर सुबह सबेरे दिखने लगें ये लक्षण, तो समझ लेना होगा गया है एड्स

News Portal Development Companies In India
AIDS

AIDS Symptoms: दुनिया में हर मिनट एक व्यक्ति की मौत एड्स से होती है। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, दुनिया भर में लगभग चार करोड़ लोग एचआईवी से संक्रमित हैं। इनमें से 90 लाख से अधिक लोगों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। वहीं इससे हर मिनट में किसी न किसी की मौत हो रही है। भारत सरकार द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश में 23 लाख से अधिक लोग एचआईवी से संक्रमित हैं।

इसे भी पढ़ें- Shortness Of Breath: किन लोगों को होती है सांस फूलने की बीमारी, जानें शुरूआती लक्षण

बीमारियों से नहीं लड़ पाता शरीर

एचआईवी एक ऐसा वायरस है जो श्वेत रक्त कोशिकाओं (व्हाइट ब्लड सेल्स) पर हमला करता है और प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर कर देता है। इससे एक्वायर्ड इम्यूनोडिफीसिअन्सी सिंड्रोम (एड्स) विकसित होने का खतरा पैदा होता है। इस बीमारी में शरीर छोटी-छोटी बीमारियों से भी लड़ने में सक्षम नहीं रह जाता है और पीड़ित की मौत हो सकती है। इस बीमारी के शुरुआत में ही शरीर में कई लक्षण नजर आते हैं। समय पर इलाज मिल जाये तो इस बीमारी से बचा जा सकता है। हर रोज सुबह- शरीर में अगर कुछ संकेत दिखे तो सतर्क हो जाना चाहिए, वे एड्स की शुरुआत के संकेत हो सकते हैं।

 बुखार, थकान, मांसपेशियों में ऐंठन

तीन से चार दिनों तक रोजाना बुखार आना, बार-बार तेज बुखार आना या सुबह-सुबह बुखार आना इस बात का संकेत हो सकता है कि आप एचआईवी पॉजिटिव हैं। एचआईवी संक्रमण से शरीर बहुत कमजोर हो जाता है। ऐसे में आप थोड़ा भी काम करें तो थकान महसूस होने लगती है। फिजिकल एक्टिविटी किए बगैर ही अगर सुबह या किसी वक्त मसल्स में खिंचाव या अकड़न महसूस होने लग तो ये भी इस बीमारी का संकेत हो सकता है।

सूजन और जोड़ों का दर्द

घुटनों, कंधों और अन्य जोड़ों में बार-बार सूजन आना एड्स का संकेत हो सकता है। बार-बार घुटने और कंधे में दर्द रहना भी इस बीमारी का संकेत हो सकता है। अगर आपको सुबह के समय ये समस्याएं नजर आएं तो सावधान हो जाएं।

 गला सूखना, बार-बार सिरदर्द होना

अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं तो भी आपकी प्यास नहीं बुझ रही। बार-बार गले में खराश होना या गला सूखना भी इस बात का संकेत हो सकता है कि आप एचआईवी पॉजिटिव हैं। अगर आपको हर सुबह हल्का सिरदर्द होता है या दर्द अचानक बढ़ जाता है, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें और अपना टेस्ट कराएं।

वजन घटना

एड्स एक ऐसी बीमारी है जिसमें वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है। अगर आपका वजन अपना आहार या व्यायाम बदले बिना तेजी से गिर रहा है, तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे में आपको सुबह के समय कमजोरी महसूस हो सकती है।

त्वचा संबंधी समस्याएं

त्वचा पीली या लाल होना, बार-बार खुजली होना भी इस बीमारी का संकेत हो सकता है। त्वचा पर हल्के लाल दाने भी इसका संकेत हो सकते हैं। सुबह उठने पर ये समस्यायें और अधिक गंभीर हो सकती हैं।

 बढ़े हुए लिम्फ नोड्स, मुंह और गले में दर्द

एड्स के प्रारंभिक चरण में सूजन लिम्फ नोड्स एक सामान्य लक्षण हो सकता है। साथ ही मुंह और गले में दर्द भी इस बीमारी का संकेत हो सकता है। सुबह के समय ये समस्याएं और भी जटिल महसूस होती है।

 क्या करें

1. यदि ये लक्षण सुबह या दिन के दौरान अधिक बार होते हैं, तो तुरंत चिकित्सा सहायता लें।

2. एड्स का पता लगाने के लिए एचआईवी परीक्षण कराएं।

3. यदि एड्स रिपोर्ट सकारात्मक परिणाम दिखाती है, तो तुरंत उपचार शुरू करें।

4. एड्स के इलाज के अलावा स्वस्थ जीवनशैली, व्यायाम और स्वस्थ आहार अपनाएं।

इसे भी पढ़ें- HMPV Symptoms: भूल कर भी न इग्नोर करें इन लक्षणों को, हो सकता है HMPV

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?