
HMPV Symptoms: इन दिनों देश भर में एचएमपीवी नाम के वायरस की दहशत फैली हुई है। दरअसल, यह कोई नया वायरस नहीं है। इसकी खोज 2001 में ही हो गई थी। अब ये एक बार फिर से सक्रिय हो गया है और चीन में बहुत से लोगों को अपना शिकार बना रहा है। विशेषकर बच्चों को। भारत में भी कुछ बच्चे इस वायरस के शिकार हैं। ऐसे में आपको इस वायरस के लक्षणों को समझने की जरूरत है, ताकि समय रहते इलाज किया जा सके।
इसे भी पढ़ें- HMPV Virus Test in India: कैसे होती है HMPV की जांच और कितना आता है खर्च, यहां जानें
कोल्ड-कफ
एचएमपीवी एक श्वसन संक्रमण है जो फेफड़ों को प्रभावित करता है। इसमें सर्दी, खांसी और जुकाम होना आम। यह इस वायरस का सबसे सामान्य लक्षण है।
मांसपेशियों में दर्द
इस वायरस से संक्रमित लोगों को शरीर में दर्द का अनुभव हो सकता है। खासकर मांसपेशियों में खिंचाव व दर्द की समस्या हो सकती है।
सिरदर्द
सर्दी और खांसी के अलावा, एचपीवी वायरस के रोगियों को सिरदर्द का भी अनुभव हो सकता है। ये दर्द साइनस जैसा हो सकता है।
थकावट
इस वायरस से संक्रमित लोगों को अत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। कभी-कभी संक्रमित लोगों को शारीरिक गतिविधि में शामिल होने में भी कठिनाई होती है।
सांस लेने में परेशानी
इस वायरस से संक्रमित लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। दरअसल ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इस वायरस से संक्रमित लोगों के फेफड़ों में सूजन आ सकती है।
गला खराब होना
गले में दर्द के साथ खराश भी इस वायरस से संक्रमण का एक लक्षण है। इसे भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
नाक बहना
यदि आप इस वायरस से संक्रमित हैं, तो आपको नाक बंद होने और नाक बहने की समस्या हो सकती है। संक्रमण के कारण श्वसन तंत्र में भी सूजन आ जाती है।
भूख में कमी
एचएमपीवी से संक्रमित मरीजों की भूख भी कम होने लगती है। दरअसल, ऐसा वायरस के मेटाबॉलिज्म पर पड़ने वाले प्रभाव के कारण हो सकता है।
बुखार
एचएमपीवी से संक्रमित मरीजों में बुखार के भी लक्षण देखे जा सकते हैं। हालांकि बुखार के लक्षण आमतौर पर छोटे बच्चों में होते हैं।
इसे भी पढ़ें- HMPV Virus in India: देश में तेजी से फ़ैल रहा HMPV Virus, 30% मामले महाराष्ट्र में






Users Today : 26

