
Health Insurance Policy: कोविड-19 के बाद हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी की अहमियत लोगों के बीच बढ़ गई, क्योंकि दिन प्रतिदिन इलाज महंगा होता जा रहा है। ऐसे में हेल्थ इंश्योरेंस एक सुरक्षा कवच का काम कर रहा है। हालांकि, हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लेते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है। अगर आपने इन बातों का ध्यान नहीं रखा तो आपको क्लेम लेने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ेगा। आइए जानते हैं हेल्थ इंश्योरेंस पालिसी लेते समय किन-किन बातों का ख्याल रखना आवश्यक होता है।
इसे भी पढ़ें- Blinkit ने किया जीरो नोटिस पॉलिसी का अंत, अब आसान नहीं होगा नौकरी छोड़ना
इन बातों का रखें ध्यान
इसके लिए सबसे पहले ये जान लेना जरूरी है कि हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में कौन-कौन से खर्च कवर किए गए हैं। जैसे कि अस्पताल में एडमिट होने का खर्च, डॉक्टरों की फीस, दवाइयां, ऑपरेशन के खर्च, कीमोथेरेपी, डायलिसिस और कई अन्य खर्चे। ऐसे में आप ऐसी ही पॉलिसी लें जो इन खर्चों को कवर करती हो।
बीमा राशि और बोनस
मेडिकल इंश्योरेंस का चयन करते समय इस बात का ध्यान रखें कि क्या पॉलिसी में बोनस की सुविधा है और कब प्रीमियम की राशि बढ़ाई जा सकती है। अगर आप अपने परिवार के लिए मेडिकल इंश्योरेंस ले रहे हैं, तो यह बात और भी जरूरी हो जाती है क्योंकि इस हेल्थ इंश्योरेंस से परिवार के सभी सदस्य कवर हो जाएंगे।
अस्पताल में रहने और चेकअप की लागत
कुछ पॉलिसी ऐसी भी होती हैं, जिसमें अस्पताल में भर्ती होने और चेकअप का भी खर्च कवर किया जाता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आपकी पॉलिसी में अस्पताल में कितने दिन तक भर्ती होने का खर्च वहन किया जा सकता है और इसके अलावा अन्य खर्च में कितने तक का कवर मिलेगा।
हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी का नेटवर्क
हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय ये जानना भी जरूरी है कि आपके द्वारा चुनी गई हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी किन-किन अस्पतालों में लागू हो रही है। दरअसल, जिन अस्पतालों से बीमा कंपनियां जुड़ी होती हैं, वहीं पर ही कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है और बिलों का भुगतान बीमा कंपनी सीधे करती है
किन गंभीर बीमारियों को किया गया है कवर
कई ऐसी पॉलिसी होती हैं, जो गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, दिल की बीमारी, किडनी फेल्योर आदि को कवर नहीं करती है, इसलिए यह सुनिश्चित कर लें कि आपकी पॉलिसी इन गंभीर बीमारियों का इलाज करती हो। अगर पॉलिसी लेते समय इन बातों का ध्यान नहीं रखा जाता है, तो इलाज के बाद क्लेम लेने में बहुत सी मुश्किलें आती हैं।
इसे भी पढ़ें- Gold-Silver Rate Today: सोने में आया उछाल, लेकिन चांदी लुढ़की, जानें आज का भाव









Users Today : 12

