Home » आज फोकस में » Venus Transit: इन राशियों के जीवन में मुश्किल पैदा करेगा शुक्र का ये गोचर, संभल कर रहें

Venus Transit: इन राशियों के जीवन में मुश्किल पैदा करेगा शुक्र का ये गोचर, संभल कर रहें

News Portal Development Companies In India
Venus Transit

Venus Transit: 1 फरवरी 2025 दिन शनिवार की सुबह शुक्र ग्रह ने शनि के स्वामित्व वाले उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश किया है। यह ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण  घटना है क्योंकि शुक्र और शनि के स्वभाव और फल में काफी अंतर है। शुक्र का स्वभाव आशावादी, भौतिकतावादी और आकर्षणवादी है, जबकि शनि का स्वाभाव गंभीर,  संयमित और कठोर तपस्यावादी है। शुक्र विलासिता, भोग, प्रेम, सौंदर्य, ऐश्वर्य, कला और धन के कारक यानी स्वामी और नियंत्रक ग्रह हैं। शुक्र का इस नक्षत्र में गोचर जातक के जीवन में आंतरिक और बाहरी संघर्ष पैदा कर सकता है।’=

इसे भी पढ़ें- Vastu Tips: बिना पैसा खर्च किए भी दूर किया जा सकता है घर का वास्तु दोष, अपनाएं ये उपाय 

आ सकता है आर्थिक संकट

ज्योतिषियों के अनुसार, इस गोचर के समय अचानक धन की हानि या आर्थिक संकट हो सकता है। खासकर उन लोगों के लिए जो ज्यादा खर्च करते हैं। दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों में तनाव, दूरी या गलतफहमियां आ सकती हैं। रिश्तों में भावनात्मक गहराई तो होगी, लेकिन संतुलन बनाए रखना मुश्किल हो सकता है। शुक्र ग्रह की इस बदलती चाल का नकारात्मक असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन तीन राशियों के जातकों को अधिक नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं और शुक्र ग्रह की शांति के लिए क्या  उपाय करने चाहिए।

मेष राशि

शुक्र की बदलती स्थिति से मेष राशि के जातकों के खर्चे बढ़ सकते हैं। निवेश में नुकसान होने की संभावना है। व्यापारियों को घाटा हो सकता है और नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन में देरी का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में मतभेद, अविश्वास और बहस होने की आशंका है। सिरदर्द, आंखों की समस्या या तनाव से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं। शुक्रवार को सफेद वस्त्र और इत्र का दान करें। गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं।

कर्क राशि

उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में शुक्र के गोचर से कर्क राशि के जातकों की खर्चीली आदतें बढ़ सकती हैं। कर्ज लेने की आवश्यकता भी हो सकती है। प्रेम संबंधों में धोखा मिल सकता है। शादीशुदा लोगों में गलतफहमियां बढ़ेंगी। पारिवारिक समस्याएं मानसिक अशांति का कारण बन सकती हैं। मेहनत के अनुरूप फल नहीं मिलेगा और सहकर्मियों के साथ विवाद हो सकता है। शनि और शुक्र के मंत्रों का जाप करें। चांदी के गिलास से पानी पिएं। सफेद चंदन का तिलक लगाना न भूलें।

तुला राशि

किसी अप्रत्याशित खर्च की संभावना है, जिससे बजट प्रभावित हो सकता है। आर्थिक परेशानियां बढ़ने से जीवन कठिन हो सकता है। शादीशुदा जीवन में तनाव और प्रेम संबंधों में धोखा हो सकता है। निवेश सोच-समझकर करें, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। किडनी, त्वचा, हार्मोनल या स्त्री रोग से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा करें। एक अच्छे ज्योतिषी से सलाह लेकर चांदी या हीरा पहनें। किसी गरीब को सफेद मिठाई दान करें।

 

इसे भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2024: भक्तों पर बरसेगी माता की कृपा, बेहद शुभ संयोग बना रहे हैं ग्रह नक्षत्र

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?