Home » आज फोकस में » Lips Twitching: क्या आपके भी होंठ फड़कते हैं, यहां जानें शुभ-अशुभ प्रभाव

Lips Twitching: क्या आपके भी होंठ फड़कते हैं, यहां जानें शुभ-अशुभ प्रभाव

News Portal Development Companies In India
Lips Twitching:

Lips Twitching: शरीर के अंगों का फड़कना एक सामान्य प्रक्रिया है। आपने आमतौर पर लोगों की आंखों के फड़कने के बारे में सुना होगा। ऐसे में यह जानना महत्वपूर्ण है कि शरीर के किस अंग का फड़कना शुभ होता है और किस अंग का फड़कना अशुभ। इस लेख में हम होंठों के फड़कने से पड़ने वाले शुभ-अशुभ प्रभाव के बारे में चर्चा करेंगे। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ऊपर और नीचे के होंठ फड़कने के अलग-अलग अर्थ होते हैं। आइए जानते हैं कि होंठों के फड़कने का आपकी जिंदगी पर क्या असर हो सकता है।

 इसे भी पढ़ें-Gemston Niyam: रत्न धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना पड़ जाएंगे मुश्किल में

ऊपर के होंठ का फड़कना

ऊपर के होंठ का फड़कना शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि जल्द ही आप अपने दुश्मनों पर विजय हासिल करेंगे। इसके अलावा, आपके साहस में वृद्धि होगी और आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। आपके अच्छे दिन आने वाले हैं।

नीचे के होंठ का फड़कना

नीचे के होंठ का फड़कना भी सामुद्रिक शास्त्र में शुभ संकेत होता है। इसका मतलब है कि आपका कोई महत्वपूर्ण काम सफल होने वाला है। इसके साथ, आपको अचानक से धन मिलने की संभावना है। आपको कहीं से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। खासकर करियर या व्यवसाय से जुड़ा हुआ।

दोनों होंठों का एक साथ फड़कना

अगर दोनों होंठ एक साथ फड़कते हैं, तो यह बहुत अच्छा संकेत माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आपको किसी काम के लिए मान-सम्मान मिल सकता है। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है और आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपका कोई सपना भी पूरा हो सकता है। हालांकि, अगर होंठ थोड़ी देर बाद अलग-अलग फड़कते हैं, तो इसका मतलब है कि आपकी किसी के साथ छोटी-बहुत नोंकझोंक हो सकती है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है।

होंठ के नीचे तिल

अगर किसी व्यक्ति के होंठ के नीचे तिल है, तो वह अपने काम में कुशल होता है। इस कारण से, लोग उन्हें पसंद करते हैं। ये लोग चतुराई से काम करते हैं। हालांकि उनमें धैर्य की कमी होती है। ये मेहनती और समर्पित होते हैं और इनके अंदर बुद्धिमानी और दूरदर्शिता होती है।

 

इसे भी पढ़ें-Shani Gocher: 15 नवंबर से शनि बदलेंगे चाल, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें क्या आप भी हैं उनमें

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?