



Cervical Pain: वर्तमान समय में ज्यादातर महिलाएं और पुरुष सर्वाइकल के दर्द से पीड़ित हैं। ऐसा सिर्फ वयस्कों, बुजुर्गों और युवाओं में ही नहीं बल्कि बच्चों में भी देखने को मिल रहा है। सर्वाइकल दर्द से पीड़ित लोगों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। आइये जानते हैं बच्चों में लक्षण कैसे दिखाई देते हैं। गलत बॉडी पोश्चर, लंबे समय तक मोबाइल फोन का इस्तेमाल, कंप्यूटर या टीवी स्क्रीन के सामने काफी देर तक बैठने से ये समस्या बढ़ जाती है। इसके अलावा लगातार ड्राइव करना, ज्यादा देर तक टू-व्हीलर चलाना, घंटों एक ही पोश्चर में बैठकर पढ़ाई करना इस समस्या की मुख्य वजह हो सकती हैं। सर्वाइकल पेन को बेहद गंभीरता से लेना चाहिए और इसका इलाज कराना चाहिए। कई बार ऐसा होता है कि इसकी सर्जरी भी करने की जरूरत पड़ जाती है। हालांकि आज हम आपको कुछ ऐसे मसाज करने के तरीके बताएंगे, जिसे करके आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- AIDS Symptoms: अगर सुबह सबेरे दिखने लगें ये लक्षण, तो समझ लेना होगा गया है एड्स
गर्म तेल से मालिश
गर्म तेल से गर्दन की मालिश बहुत प्रभावी मानी जाती है। मालिश के लिए आप तिल का तेल, नारियल का तेल और जैतून का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले तेल को थोड़ा गर्म कर लें और फिर इसे धीरे-धीरे अपनी गर्दन और कंधों पर लगाएं, लेकिन बेहद हल्के हाथों से मालिश करें। इससे गर्दन क्षेत्र में रक्त का प्रवाह बढ़ता है और रक्त परिसंचरण में सुधार होता है। साथ ही मांसपेशियों का खिंचाव कम होता है।
कंधे में दर्द की समस्या
ऐसे में कई लोगों को गर्दन और कंधे में दर्द की समस्या हो जाती है। इसे सर्वाइकल कहा जाता है। कोरोना महामारी के बाद से ये समस्या और भी विकराल हो गई। सर्वाइकल की वजह से कंधे, पीठ और गर्दन में दर्द की समस्या होने लगती है। इसके चलते लोगों में कई अन्य समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है। आपको बता दें कि यह सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस या ऑस्टियोआर्थराइटिस के कारण होने वाला दर्द है। इससे गर्दन और कंधे सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। अगर समय रहते इस बीमारी का इलाज न किया जाए तो भविष्य में यह बीमारी और भी गंभीर हो सकती है। हालांकि पोश्चर और कुछ व्यायाम गर्दन के दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। मालिश के अलावा आप एक्सरसाइज से भी इस समस्या से राहत पा सकते हैं।
बालासन
व्यायाम से सर्वाइकल स्पाइन में दर्द से काफी राहत मिलती है। हर दिन बालासन करने से दिमाग भी शांत होता है और पूरे शरीर को आराम मिलता है। इसे करने के लिए वज्रासन की स्थिति में बैठ जाएं। इसके बाद अपने हाथों को अपने सिर की सीध में ऊपर ले जाएं। इसे करते वक्त कोहनियां को पसलियों की तरफ रखें। फिर, सांस छोड़ते ही अपनी हथेलियों को आगे की ओर फर्श की तरफ ले जाएं। बस अपना सिर फर्श पर रखें और अपनी सुविधा के आधार पर इसे पांच से छह बार दोहराएं।
भुजंगासन
जो लोग लैपटॉप पर काम करते हैं उन्हें प्रतिदिन कोबरा आसन जरूर करना चाहिए। यह मन को शांत करता है और पूरे शरीर को आराम देता है। इसे करने के लिए पेट के बल लेट जाएं। अब दोनों हाथों को अपनी छाती के पास ले आएं। अपनी कोहनियों को अपनी पसलियों से सटाकर रखें। अब अपनी छाती को ऊपर उठाएं और गहरी सांस लें। अब अपने सिर को पीछे ले जाएं और अपने कंधों को मोड़ लें। आखिर में सांस छोड़ते हुए अपने सीने को नीचे को तरफ ले जाएं।
मार्जरी आसन
इस पोज को केट पोज भी कहा जाता है। इससे गर्दन का दर्द काफी हद तक कम हो जाता है। इसे करने के लिए आप अपने हाथ और पैर के बल पर आ जाएं। अब सांस छोड़ते हुए सिर को सीने की तरफ लेकर जाएं और कमर को ऊपर की ओर रखें। ऐसा करने से पीठ और बॉडी में स्ट्रेच आएगा, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा और दर्द में आराम मिलेगा।
ताड़ासन
ताड़ासन करना आसान है। इसे करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। अब अपनी एड़ियों को एक साथ रखें। अब अपने दोनों हाथों को एक दूसरे के बगल में रखें और अपनी हथेलियों को जोड़ लें। अब अपने हाथों को ऊपर उठाते हुए गहरी सांस लें। दोनों पंजों पर खड़े हो जाएं और अपनी बाहों को ऊपर उठाएं। कुछ देर ऐसे ही रहें, फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ें और अपनी सामान्य स्थिति में आ जाएं।
इसे भी पढ़ें- HMPV Symptoms: भूल कर भी न इग्नोर करें इन लक्षणों को, हो सकता है HMPV