
-
नौडेरा मंडल के विराट हिंदू सम्मेलन में आकर्षण का केंद्र रहा सांस्कृतिक कार्यक्रम
प्रतापगढ़। Virat Hindu Sammelan: भारत को भव्य बनाना है तो न हिन्दू पतितो भवेत् के भाव के साथ हिंदू समाज के प्रत्येक बंधु बांधव को एक सूत्र में आबद्ध होना होगा। उक्त विचार सकल हिन्दू समाज समिति द्वारा जिले के गौरा खंड के नोडेरा मंडल में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक ओम प्रकाश ने व्यक्त किया।
इसे भी पढ़ें- Pratapgarh Link Road: प्रतापगढ़ को बड़ी सौगात, 12 नए संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए 628.07 लाख रुपए की मंजूरी
उन्होंने समाज परिवर्तन की दृष्टि से सम्पूर्ण समाज को सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन,पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य, स्वदेशी जीवन शैली एवं नागरिक कर्तव्य को अपने जीवन में उतारने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कथावाचिका नंदिनी ने कहा कि हमें हिंदू संस्कृति को जीवन में उतारने की आवश्यकता है, तभी भारत सुरक्षित होगा। कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रवज्जलन करके अतिथियों द्वारा किया गया।
अन्त में कार्यकम की अध्यक्षता कर रहे लोकतंत्र रक्षक सेनानी डॉक्टर प्रेमचन्द्र ने सबके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हिन्दू सम्मेलन से समाज में जाग्रति आएगी और समाज एकजुट होगा। कार्यक्रम में भजन गायन, हनुमान चालीसा एवं सामूहिक भारत माता की आरती आकर्षण का केंद्र रहा। भारत माता की सामूहिक आरती के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इसे भी पढ़ें- Rajnarayan Death Anniversary: लोकबंधु राजनारायण को सपाइयों ने अर्पित की श्रद्धांजलि









Users Today : 19

