
-
फिजिकल साइंस, लाइफ साइंस, बी.एससी बीएड के विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुति के साथ दी वरिष्ठों को विदाई
अम्बिकापुर। Farewell 2026: अवसर उसी को मिलते हैं जो परिश्रम के साथ आगे बढ़ते हैं और मेहनती के लिए विद्यार्थीपन जीवन में हमेशा बना रहता है। सीखने की ललक हमें विद्यार्थी बनाये रखती है।
इसे भी पढ़ें- Science Day 2026: पोस्टर प्रदर्शनी में दिखी 21वीं सदी से आगे बढ़ने की ललक
गौरव का पल होगा आपकी सफलता

यह बातें शुक्रवार को श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में फिजिकल साइंस के विदाई कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने कही। उन्होंने कहा कि आपका परिणाम, सफलता ही मेरे लिये गौरव का पल है। आप जीवन में सफल हों और उच्च शिक्षा में आगे बढ़ें तथा महाविद्यालय परिवार को अपनी सफलता से अवगत करायेंं।
इससे पहले प्राध्यापक और विद्यार्थियों ने मां सरस्वती और श्री साईं नाथ की तस्वीर के पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राध्यापकों को स्वागत बैच लगा कर तथा पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए फिजिकल साइंस विभाग के अध्यक्ष डॉ. शैलेष देवांगन ने कहा कि यह फेयरवेल का अवसर हमसे अलग होने का नहीं है, बल्कि आपकी स्नातक की उपाधि पूरी होने वाली है और उच्च शिक्षा में आपका पदार्पण होने वाला है। उन्होंने विद्यार्थियों को आह्वान करते हुए कहा कि आप स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रम में आयें। डॉ. देवांगन ने कहा कि एनईपी के साथ ही स्नातकोत्तर की अवधि बदलने वाली है, इसलिये यह पाठ्यक्रम आपके लिए निर्णायक होने वाला है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कि आप परीक्षा और जीवन में सफल हों और अपनी सफलता से हमें अवगत करायें।
आपकी सफलता ही हमारी विरासत
लाइफ साइंस के फेयरवेल कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विभाग के अध्यक्ष अरविन्द तिवारी ने कहा कि यह अवसर आपके श्रेष्ठता साबित करने का है। स्नातक की शिक्षा यहां पूरी होने वाली है अब आगे आपका करियर शुरू होगा। शिक्षा और करियर दोनों में आप सफल हों।

बी.एससी बीएड के फेयरवेल को सम्बोधित करते हुए शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश शाक्य ने कहा कि आपकी सफलता ही हमारी विरासत है। आप जीवन के प्रत्येक पायदान पर सफल हों और उससे अवगत भी करायें। डॉ. शाक्य ने बी.एड, एम.एड और एम.ए. एजूकेशन की बारीकियों से अवगत कराया।
कार्यक्रम के दौरान शानू रानी तिर्की, अदिती गुप्ता, तनिष्का सिन्हा, माधुरी राजवाड़े, आयुष सोनी, अनुष्का सिंह परिहार, अनुषा सिंह, शमा प्रार्थना, दयानन्द ने महाविद्यालय के तीन वर्षों के अनुभव साझा किये। विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुति से सभी को विभोर कर दिया। प्राचार्य ने प्राध्यापक और विद्यार्थियों के साथ केक काट कर जश्न मनाया।
कार्यक्रम का संचालन संकेत सिन्हा, साक्षी चौहान ने किया। इस अवसर पर एनईपी प्रभारी डॉ. आर.एन. शर्मा, लाइफ साइंस विभाग के अध्यक्ष अरविन्द तिवारी, वाणिज्य एवं प्रबंध विभाग के अध्यक्ष राकेश सेन, कम्प्यूटर एंड आईटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार गुप्ता, शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश शाक्य तथा सभी प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें- Educational Tour: कोणार्क और पुरी की विरासतों से प्रेरित हुए विद्यार्थी









Users Today : 6

