Home » शिक्षा » Science Day 2026: पोस्टर प्रदर्शनी में दिखी 21वीं सदी से आगे बढ़ने की ललक

Science Day 2026: पोस्टर प्रदर्शनी में दिखी 21वीं सदी से आगे बढ़ने की ललक

[the_ad id="14540"]
image
  • साई कॉलेज में विज्ञान दिवस पर आयोजित हुई पोस्टर प्रदर्शनी

अम्बिकापुर। Science Day 2026: श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर में शनिवार को साइंस क्लब के तत्वावधान में विज्ञान दिवस मनाया गया। कैटलाइजिंग विकसित भारत थ्रू इंडियन नॉलेज सिस्टम इन साइंस विषय पर पोस्टर प्रदर्शनी आयोजित हुई जिसमें विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, सौर ऊर्जा की जरूरत, कृत्रिम बुद्धि की दक्षता, मेक इन इंडिया, आर्थिक शक्ति के रूप में भारत, अंतरिक्ष में भारतीय क्षमता का प्रदर्शन, विज्ञान में प्राचीन भारतीय ज्ञान प्रणाली को कैनवास पर उकेरा।

इसे भी पढ़ें- Educational Tour: कोणार्क और पुरी की विरासतों से प्रेरित हुए विद्यार्थी

21 सदी के लिए हरित ऊर्जा जरूरी

Science Day 2026

साइंस क्लब के प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि विद्याथियों ने पोस्टर पर भारतीय ज्ञान परम्परा के इतिहास और विकास को दर्शाया है तो दूसरी ओर हरित ऊर्जा को 21 सदी की जरूरत बताया। संख्याओं की गणना हमारे मानवीय विकास की आधारशिला है। पोस्टर में संख्याओं के विकास और प्रक्रिया को दर्शाया गया है जो रोमांचक रहा।

Science Day 2026

आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड हमारी पहचान से जुड़ा है जो हमारी मानवीय विकास की यात्रा है। एजूकेशन फॉर ऑल, जस्टिस फॉल ऑल के साथ वसुधैव कुटुम्बकम् का उद्घोष नजर आया।

Science Day 2026

प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। प्रदर्शनी के दौरान डॉ. श्रीराम बघेल, विभा तिवारी, कंचन साहू, राहुल कुंडू, नीरज राजवाड़े आदि ने सहयोग किया। प्रदर्शनी के दौरान आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. शैलेष देवांगन, एनईपी प्रभारी डॉ. आर.एन. शर्मा, कम्प्यूटर एंड आईटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार गुप्ता, लाइफ साईंस विभाग के अध्यक्ष अरविन्द तिवारी, शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश शाक्य और वाणिज्य एवं प्रबंध विभाग के अध्यक्ष राकेश कुमार सेन तथा सभी प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Farewell Ceremony: विद्यार्थियों की सफलता ही हमारी विरासत

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?