Home » उत्तर प्रदेश » Sangh Centenary Year: सर्वे भवन्तु सुखिन: की पोषक है भारत की संस्कृति – सुनील कुमार

Sangh Centenary Year: सर्वे भवन्तु सुखिन: की पोषक है भारत की संस्कृति – सुनील कुमार

[the_ad id="14540"]
Sangh Centenary Year
  • संघ शताब्दी वर्ष के तहत स्वयंसेवकों ने किया घर-घर विशेष संपर्क

 प्रतापगढ़। Sangh Centenary Year: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर संघ शताब्दी वर्ष के अंतर्गत बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी प्रांत के सह प्रांत प्रचारक सुनील कुमार ने विशेष संपर्क अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर संघ स्थापना, उद्देश्यों और उपलब्धियों के संदर्भ में अनेक परिवारों से  संपर्क करके चर्चा की।

इसे भी पढ़ें- Shapath Grahan Samaaroh: बार बेंच के साथ सोसाइटी में भी अधिवक्ताओं को बनाए रखना चाहिए सामंजस- न्यायमूर्ति

30 नवंबर तक चलेगा अभियान

संघ साहित्य और भारत माता का चित्र देते हुए भारत को सुदृढ़ बनाने के लिए संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर संघ के सह प्रांत प्रचारक सुनील कुमार ने कहा कि भारत की संस्कृति सर्वे भवन्तु सुखिन:की पोषक है। वसुधैव कुटुंबकम् की अवधारणा हमारी संस्कृति को विराट स्वरुप प्रदान करती है। 5 नवंबर से शुरू हुआ घर-घर संपर्क अभियान 30 नवंबर तक चलेगा।

100 वर्षों की उपलब्धियां बताई

गृह संपर्क अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की उपलब्धि तथा पंच परिवर्तन सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी भाव जागरण, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य प्रत्येक घर-घर तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया।

इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधक सरदार मजीत सिंह, सपा नेता एवं समाजसेवी रामकृष्ण मिश्रा गुड्डू ,मस्जिद कमेटी के सदस्य मोहम्मद मन्नान, समाजसेवी शिव प्रकाश मिश्र सेनानी,अधिवक्ता आलोक कुमार पांडेय, मुनीश्वर दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर शैलेंद्र मिश्रा, डॉक्टर अरविंद मिश्र, डॉक्टर किरण मिश्रा सहित अनेक विशिष्ठजनों से व्यापक संपर्क हुआ।

संपर्क अभियान में विशेष रूप से सह प्रांत प्रचारक सुनील कुमार के साथ विभाग प्रचारक ओम प्रकाश, जिला प्रचारक प्रवीण कृष्ण, विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख डॉ. सौरभ पांडेय, विभाग व्यवस्था प्रमुख गिरजा शंकर मिश्र एवं नगर प्रचारक विवेकानंद मौजूद रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Bar Council Elections: बार काउंसिल प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क, मांगा समर्थन

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?