Home » उत्तर प्रदेश » Death Anniversary: माता पुष्पलता सिंह की पुण्यतिथि पर विशेष: दान पुण्य और परोपकारी कार्यों से बनाई थी पहचान

Death Anniversary: माता पुष्पलता सिंह की पुण्यतिथि पर विशेष: दान पुण्य और परोपकारी कार्यों से बनाई थी पहचान

News Portal Development Companies In India
Pratapgarh
  • समाज के लिए प्रेरणा स्रोत रहीं समाजसेविका मां पुष्प लता सिंह: सुनीता सिंह नागौर

Death Anniversary: कुछ लोग अपने जन्म से महान होते हैं, कुछ अपने कार्य एवं उपलब्धियों से महानता अर्जित करते हैं। उच्च न्यायालय में डिप्टी रजिस्ट्रार रहे स्वर्गीय अर्जुन सिंह की पत्नी पुष्प लता सिंह ऐसे मनीषियों में रहीं, कि उन्होंने अपने जीवन काल में अपने परोपकार, दान पुण्य धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में सेवा कार्यों से अपार सम्मान प्राप्त किया और परिनिर्वाण के पश्चात यश कीर्ति तथा अमृत्व प्राप्त किया।

इसे भी पढ़ें- Sangh Centenary Year: सर्वे भवन्तु सुखिन: की पोषक है भारत की संस्कृति – सुनील कुमार

सेवा कार्यों से बढ़ाया गौरव 

स्वर्गीय समाजसेविका ममतामई माता पुष्प लता सिंह मूलतः उत्तर प्रदेश के पतित पावन जमीं प्रयागराज से ताल्लुक रखती थीं। वह अपने जन्म से ही धार्मिक एवं सामाजिक कार्य में निष्ठा रखती रहीं। अपनी मधुर वाणी एवं दान पुण्य,परोपकारी कार्यों से दिन प्रति दिन लोगों के बीच एक कुशल गृहिणी के रूप में मान सम्मान हासिल करती रहीं। स्मृतिशेष पुष्प लता सिंह अपने सेवा कार्यों से समाज में गौरव बढ़ाने का कार्य किया था।

नैतिक मूल्यों की रक्षा की

राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ सामाजिक व धार्मिक भावनाओं से ओत-प्रोत स्मृतिशेष पुष्प लता सिंह मानवता के प्रति समर्पित होकर नैतिक मूल्यों की रक्षा के लिए ईमानदारी से प्रतिबद्ध रहा करती थीं। उन्होंने समाज के साथ ही अपने बच्चों तथा परिवार के निर्माण पर विशेष ध्यान रखा। उन्होंने अपने पुत्र-पुत्रियों को उच्च शिक्षा मुहैया कराने में अहम भूमिका निभाई थीं। तीन पुत्रियों में सबसे बड़ी पुत्री कामना सिंह और दूसरी भावना सिंह वर्तमान समय में डिग्री कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर तैनात हैं और लोगों में ज्ञान बांट रही हैं।

बच्चे भी बढ़ा रहे मां की ख्याति

वहीं तीसरी पुत्री उपासना सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर तैनात हैं। इस तरह तीनों पुत्रियां शिक्षा के क्षेत्र में जहां अपनी अग्रणी भूमिका का निर्वाहन कर रही हैं जबकि पुत्र सर्वेश कुमार सिंह, जो वर्तमान समय में उच्च न्यायालय इलाहाबाद में डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर तैनात हैं। वह भी अपने कर्तव्यों को पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी से निर्वाहन करते हुए मां के ख्याति को बढ़ा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- Samuhik Vivah: गृहस्थी के सभी उपहार संग दुल्हनें चलीं पिया के घर

समाज के लिए रहीं प्रेरणास्रोत

पुत्र वधु सुनीता सिंह नागौर वर्तमान में अपर प्रधान न्यायाधीश प्रतापगढ़ के पद पर हैं और अपने दायित्व वह कर्तव्य को बखूबी निभा रही हैं। स्वर्गीय पुष्प लता सिंह के पुत्र सर्वेश कुमार सिंह व बहू सुनीता सिंह नागौर आज भी अपने ममतामई माता के पद चिन्हों पर चलते हुए समाजिक एवं न्यायिक क्षेत्र में ख्याति हासिल कर रहे हैं। बहू अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सुनीता सिंह नागौर कहती हैं कि मां पुष्प लता सिंह समाज के लिए प्रेरणा स्रोत रहीं।

24 नवंबर 2024 को हुआ था निधन

24 नवम्बर 2024 ई. को कुशल गृहिणी समाजसेविका ममतामई माता पुष्प लता सिंह का निधन हो गया, किंतु उनकी स्मृतियां अमर हैं। वह हमेशा अपने दान पुण्य एवं परोपकारी कार्यों से उल्लेखनीय उपलब्धियों से संसार में प्रेरणा स्रोत बनी रहेंगी। उन्होंने महामानव के रूप में जीवन जिया और धर्म से कभी विरत नहीं हुईं। स्वर्गीय पुष्प लता सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आज उनकी पुण्य तिथि पर पूरा परिवार तथा समाज उनके पद चिन्हों पर चलने के लिए संकल्पबद्ध है।

वृद्धा आश्रम में न्यायिक अधिकारी वितरित करेंगी फल, लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप

प्रतापगढ़। समाजसेविका परोपकारी ममतामई माता पुष्प लता सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर 28 नवंबर 2024 दिन शुक्रवार को नगर क्षेत्र के महुली स्थित वृद्धा आश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं फलदान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

उक्त जानकारी कार्यक्रम की आयोजक माता स्वर्गीय पुष्प लता सिंह की पुत्र वधु अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सुनीता सिंह नागौर ने देते हुए बताया कि उनकी माता कुशल गृहिणी के रूप में परिवार के निर्माण में अहम भूमिका का निर्वाहन किया साथ सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों के प्रति उनकी निष्ठा रहीं। वह सत्य और धर्म पर हमेशा अडिग रहीं। उन्होंने अपने पुण्य, परोपकारी कार्यों से दिन-प्रति दिन लोगों के बीच जो मान सम्मान अर्जित किया वह हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है।

 

इसे भी पढ़ें- Minor Abduction: नाबालिग के अपहरण के आरोपी को कारावास की सजा

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?