
प्रतापगढ़। UP Bar Council Election: बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है,सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। सदस्य पद की प्रत्याशी अपनी अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में दौरा कर अधिवक्ताओं के बीच जनसंपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की मुहिम तेज कर दी है।
इसे भी पढ़ें-Indian Dental Association: इंडियन डेंटल एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन
प्रतापगढ़ पहुंची टीम

इसी क्रम में बुधवार को बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश में सदस्य पद के प्रत्याशी इलाहाबाद के अधिवक्ता देवेश कुमार शुक्ल के समर्थकों की एक टीम उच्च न्यायालय इलाहाबाद बार एसोसिएशन की पूर्व संयुक्त महिला सचिव आंचल ओझा की अगुवाई में प्रतापगढ़ पहुंची, जहां पर अधिवक्ताओं के बीच सघन जनसंपर्क स्थापित कर देवेश कुमार शुक्ल के पक्ष में प्रथम वरीयता का मत प्रदान करने की अपील किया।
किया मान सम्मान का वादा
इस दौरान समर्थकों ने अधिवक्ताओं के बीच देवेश कुमार शुक्ला को संघर्षवान एवं मिलनसार बताते हुए कहां कि यदि आप लोगों ने अपने मत रूपी आशीर्वाद से देवेश शुक्ल को विजयश्री का सेहरा बांधा तो आप सबके के मान सम्मान में कभी कोई कमी नहीं आएगी। जन सम्पर्क के दौरान प्रमुख रूप से अधिवक्ता वत्सल शुक्ल, इलाहाबाद उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन की पूर्व संयुक्त महिला सचिव आंचल ओझा, श्रेया पांडेय, गौरव,अभिषेक और सुशील सहित आदि अधिवक्ता रहे।
इसे भी पढ़ें-Indian Language day: भारतीय भाषा दिवस पर आयोजित होगा कार्यक्रम






Users Today : 16

