Home » उत्तर प्रदेश » Virat Hindu Sammelan: संपूर्ण हिंदू समाज का दुःख मेरा दुःख है, इस भाव से कार्य करने की आवश्यकता है- ओम प्रकाश

Virat Hindu Sammelan: संपूर्ण हिंदू समाज का दुःख मेरा दुःख है, इस भाव से कार्य करने की आवश्यकता है- ओम प्रकाश

[the_ad id="14540"]
Virat Hindu Sammelan
  • करपात्री इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रांगण में आयोजित हुआ विराट हिंदू सम्मेलन

रानीगंज, प्रतापगढ़। Virat Hindu Sammelan: वर्तमान समय हिंदुओं की जागृति का समय है। इस समय अगर हिंदू सोया रहा, तो हिन्दू जाति का भविष्य असुरक्षित होगा, ऐसा वर्तमान की बहुत सारी हिंदू जाति पर हो रही बर्बर घटनाएं इंगित कर रही है।

इसे भी पढ़ें- Hindu Sammelan: संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के प्रति सजग रहने की आवश्यकता- ओम प्रकाश

सभी हिंदू सहोदर हैं

उक्त विचार रविवार को सकल हिंदू समाज समिति के द्वारा रानीगंज बाजार में स्थित स्वामी करपात्री इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रांगण में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन को बतौर मुख्य वक्ता सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक ओम प्रकाश ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि हम सभी को भारत माता की जय के लिए कार्य करना होगा। सभी हिंदू सहोदर है इस उत्कट भाव से कार्य करना होगा। सम्पूर्ण हिंदू जाति का दुःख मेरा है, इस भाव से कार्य करने की आवश्यकता है।

ओमप्रकाश ने आगे कहा कि आज हमें अपने जीवन में पांच परिवर्तन अर्थात सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी भाव एवं नागरिक कर्तव्य को अपनाने की आवश्यकता है, जिसके द्वारा भारत एक भव्य भारत के रूप में उदीयमान होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य विद्यासागर ने किया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि महंत योगी देवरहवा (जंगल बाबा) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर खुशी तिवारी उपस्थिति रही। अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन करके दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रचारक प्रवीण, खंड संचालक क्षमा शंकर, ग्राम विकास प्रमुख विनोद , खंड कार्यवाह नीरज, सह खंड कार्यवाह चंद्रभूषण,  राजू, राजू गुप्ता, संदीप गुप्ता, रवि, शिवम, बृजेंद्र, शिव, अश्वनी सौरभ, मनोज, राजेंद्र ,ऋतिक राजा तिवारी, अनिरुद्ध, अरुण, मनीष, अरविंद, विवेक शर्मा, रवि विपुल लाल चंद्र, प्रिया त्रिपाठी, बिपिन, पूर्णाशु ओझा और राजेश त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Virat Hindu Sammelan: सकल हिन्दू समाज को संगठित करके भारत को बनाना है भव्य भारत- ओम प्रकाश

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?