
-
समाज के बंधुता,परस्पर प्रेम,सहयोग तथा स्वाभिमान की दृष्टि से आयोजित हिन्दू सम्मेलन
प्रतापगढ़। Hindu Sammelan: एक जन एक संस्कृति एक देश यह भारत की मूल आत्मा है और भारत की संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम एवं सर्व धर्म समभाव की है। सनातन धर्म हर जीव का कल्याण चाहता है, इसलिए मानवता, उपासना, आराधना, साधना एवं त्याग की भावना हर इंसान में होनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें- Hindu Sammelan में हिन्दुओं ने भरी हुंकार, प्रांत प्रचारक बोले- ‘हिंदुत्व ही भारत की पहचान है’
शाश्वत है हिंदू संस्कृति

उक्त बातें शनिवार को अपने हिंदू समाज के बंधुता,परस्पर प्रेम, सहयोग तथा स्वाभिमान की दृष्टि से सकल हिंदू समाज द्वारा आयोजित नगर के अटल पार्क में विराट हिन्दू सम्मेलन को संबोधित करती हुई बतौर मुख्य वक्ता हिन्दू जागरण मंच की अखिल भारतीय टोली सदस्य प्रसिद्ध लेखिका गुंजन नन्दा ने कही।
उन्होंने कहा, परिवार जनित मूल्य परिवार केंद्रित संस्कृति और सांस्कृतिक तंतु से स्वयं को जोड़ना है, न जाने कितनी संस्कृतियां आईं और नष्ट हो गईं किंतु हिंदू संस्कृति शाश्वत है। उन्होंने कहा कि जब हिंदू समाज संगठित और अनुशासित होगा, तभी भारत विश्व गुरु बन सकेगा। एक संगठित और संयमित समाज ही राष्ट्र को परम वैभव की ओर ले जा सकता है। जब हिन्दू समाज में जाति-पाति, ऊंच-नीच का भेदभाव मिटकर एकता और समरसता आएगी, तभी एक मजबूत और विकसित (समर्थ) भारत का निर्माण संभव है।
स्व और समाज दोनों में संतुलन लाता है हिन्दू

उन्होंने कहा कि हिंदू स्व और समाज दोनों में संतुलन लाता है। हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रवज्जलन करके हुई। पधारे अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियो द्वारा हिन्दू सम्मेलन में ओजस्वी विचार प्रकट किया गया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष द्वारा अंत में सबके प्रति आभार व्यक्त किया गया । कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सुधांशु उपाध्याय द्वारा किया गए। कार्यक्रम में भजन, हिंदुत्व आधारित गीत, प्रेम त्रिपाठी एवं सुनील प्रभाकर की ओजपूर्ण रचना तथा सामूहिक हनुमान चालीसा एवं भारत माता की आरती हिंदू सम्मेलन के आकर्षण का केंद्र रहा।

हिन्दू सम्मेलन में मुख्य रूप से विभाग संघचालक रमेश,विभाग कार्यवाह हरीश,जिला कार्यवाह हेमन्त कुमार,बस्ती प्रमुख राजेश, उमाशंकर, जय शंकर,श्याम,मोनू, नितिन, संतोष, अजय, विशाल विक्रम, आयुष, हिमांशु, दिनेश, विजय, मानस, रविन्द्र, शिवेश शुक्ल, आलोक, ज्ञानेंद्र, सचिन, शिवम,आशीष, राकेश,ओम प्रकाश,धीरज, अभिषेक, पिंकी दयाल, दिव्या, सुप्रिया, सरोज सिंह आदि उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें- Virat Hindi Sammelan: हिंदुत्व ही भारत की आत्मा है जो सर्वे भवन्तु सुखिन: के लिए गतिमान है- प्रांत प्रचारक रमेश









Users Today : 18

