
लखनऊ। CM Yogi Adityanath: बीते कुछ सालों में साइबर अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। पढ़ें-लिखे और प्रोफेशनल लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में अब सीएम योगी ने खुद जनता के नाम एक चिट्ठी लिखी है और अलर्ट रहने की अपील की है।
इसे भी पढ़ें- CM Yogi: सीएम योगी का ऐलान, 7 अक्टूबर को प्रदेश में रहेगा सार्वजनिक अवकाश
साइबर अपराध से बचने की अपील

मुख्यमंत्री ने चिट्ठी में लिखा है, सरकार की तरफ से डिजिटल अरेस्ट का कोई प्रावधान नहीं हैं। ऐसे में अगर कोई कॉल करके डिजिटल अरेस्ट की धमकी देता है, तो उससे डरने की जरूरत नहीं है, इसकी शिकायत तत्काल पुलिस में करें। सीएम ने ‘योगी की पाती’ में लोगों से साइबर अपराध से बचने की अपील की है। लिखा है, आज के समय में मोबाइल और कंप्यूटर हमारे जीवन का अहम हिस्सा है, इससे हमारा जीवन अधिक सुगम और सुविधाजनक हो गया है, लेकिन इससे साइबर अपराध की चुनौतियां भी बढ़ी हैं।
देश के कानून में डिजिटल अरेस्ट का प्रावधान नहीं है

सरकार इसकी रोकथाम के लिए कई कड़े कदम उठा रही हैं और हमारे देश के कानून में डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई व्यवस्था नहीं है। आप जागरूक बने और आपने आसपास रहने वालों को भी जागरूक बनाएं। खासकर वरिष्ठ जनों को। इसके साथ ही सीएम ने लिखा, आइए, हम सब मिलकर एक सुरक्षित और साइबर अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश का निर्माण करें।’
हर जिले में है हेल्प डेस्क
मुख्यमंत्री में अपनी पाती में लिखा है, आज मोबाइल और इंटरनेट से जीवन काफी आसान हो गया है, लेकिन इससे साइबर ठगी की घटनाओं में भी तेजी से इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि, सरकार की तरफ से साइबर अपराध के खिलाफ बड़ा नेटवर्क खड़ा किया गया है, 2017 से पहले जहां प्रदेश भर में सिर्फ 2 साइबर थाने थे, वहीं अब 75 जिलों में साइबर क्राइम थाने और हेल्प डेस्क बनाये गये हैं।
जागरूकता ही सबसे बड़ा शस्त्र है

उन्होंने लिखा, साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता ही सबसे बड़ा शस्त्र है। ये अपराधी डिजिटल अरेस्ट जैसी भ्रामक और झूठी अफवाहें फैलाकर लोगों को धमकाते हैं और उनकी गाढ़ी कमाई लूट लेते हैं, जबकि सच तो ये है कि देश के कानून में डिजिटल अरेस्ट जैसा कोई प्रावधान नहीं है। पुलिस या एजेंसियां वीडियो कॉल या फिर सोशल मीडिया के माध्यम से किसी को अरेस्ट नहीं करती हैं और न ही पैसे की मांग करती हैं, ये सब साइबर अपराध का हिस्सा है, ऐसे में अगर कोई वीडियो कॉल या सोशल मीडिया पर अरेस्ट की धमकी देता है और पैसे मांगता है, तो उसके झांसे में नहीं आना चाहिए। सीएम ने पाती में लिखा है,अपराधी पहले सोशल मीडिया पर आपके बारे में जानकारी जुटाते हैं और फिर इन्हीं सूचनाओं को आपके खिलाफ इस्तेमाल करते हैं।
व्यक्तिगत जानकारी या OTP न साझा करें
मुख्यमंत्री ने कहा, आप लोग अपनी व्यक्तिगत जानकारी या OTP किसी के साथ भी साझा करें, अगर ऐसा करते हैं तो आप साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं और अगर आपके साथ साइबर अपराध हो गया हो, तो आप तत्काल 1930 पर कॉल कर इसकी शिकायत करें, जितनी जल्दी शिकायत मिलेगी, पैसा बचने की संभावना उतनी ही अधिक होगी। सीएम ने लिखा, जागरूक बनें और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें।
इसे भी पढ़ें- CM Yogi Ganga Snan: पूरी कैबिनेट के साथ सीएम योगी ने गंगा में लगाईं डुबकी









Users Today : 31

