Home » उत्तर प्रदेश » Sawan Charitable Trust: सिंधौर महोत्सव से जनसेवा और विकास का संदेश

Sawan Charitable Trust: सिंधौर महोत्सव से जनसेवा और विकास का संदेश

[the_ad id="14540"]
IMAGE
  • महोत्सव में लगा स्वास्थ्य शिविर  
  • वितरित की गईं दवाएं

लीलापुर/प्रतापगढ़। Sawan Charitable Trust: लक्ष्मणपुर विकासखंड के मानापुर गांव में शनिवार को सावन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एक दिवसीय सिंधौर महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने श्रीसीताराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।

इसे भी पढ़ें- Advocate Council Meeting: अधिवक्ता परिषद अवध की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में हुआ अतिथियों का स्वागत

सरकारी योजनाओं से अवगत कराया

मुख्य अतिथि सदर विधायक राजेन्द्र मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। विशिष्ट अतिथि डीपीआरओ श्रीकांत दर्वे ने मातृ-पितृ वंदन सहित कई योजनाओं के बारे में लोगों को बताया और कार्यक्रम की सराहना की। उद्घाटन अतिथि भाजपा नेता डॉ. राकेश सिंह ने गांव के विकास के लिए बुनियादी सुविधाओं को जरूरी बताया और नहर पर बनी पुलिया की जानकारी दी। अध्यक्षता पं. रामसेवक त्रिपाठी ने किया।

ट्राइसाइकिल, कंबल व स्कूल बैग वितरित

महोत्सव में नेत्र व स्वास्थ्य शिविर लगाए गए, जिसमें लोगों की आंखों की जांचकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मुफ्त दवाएं दी गईं। साथ ही ट्राइसाइकिल, कंबल व स्कूल बैग का वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह आयोजित हुआ।कार्यक्रम का आयोजन ट्रस्ट संस्थापक अभिषेक पांडेय ( विकास ) ने किया।

संचालन संतोष संगम और आभार राकेश तिवारी ने जताया । इस मौके पर पुरुषोत्तम सोनी, अमन पांडेय, उत्तम मौर्य, सुनील मिश्र, दीपक गिरि, डॉ. अरुण कुमार रत्नाकर, मंयक मिश्र, रुपेश तिवारी, अभिषेक शुक्ल, विनय‌ दुबे, पवन शुक्ल आदि रहे।

 

इसे भी पढ़ें-Nagar Palika Alert: इंदौर में दूषित पानी से हुई मौत के बाद सतर्क हुआ बेल्हा नगरपालिका

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?