
प्रतापगढ़। Magh Mela 2026: शासन के निर्देशानुसार जनपद प्रयागराज में आयोजित हो रहे महामाघ मेला-2026 के दौरान विभिन्न स्नान पर्वों पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आवागमन को देखते हुए प्रतापगढ़ प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में डीएम शिव सहाय अवस्थी एवं एसपी दीपक भूकर ने जनपद में शांति व्यवस्था, साम्प्रदायिक सद्भाव एवं श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शहर के प्रमुख चौराहों एवं रूट डायवर्जन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।
इसे भी पढ़ें- Pratapgarh Link Road: प्रतापगढ़ को बड़ी सौगात, 12 नए संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए 628.07 लाख रुपए की मंजूरी
अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
निरीक्षण के दौरान डीएम एवं एसपी द्वारा कोहड़ौर बाजार, गोड़े बाईपास, भुपियामऊ चौराहा एवं एटीएल ग्राउंड का गहन निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, भीड़ नियंत्रण तथा आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारियों का जायजा और मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
रैन बसेरों में दुरुस्त रखें व्यवस्था
डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रयागराज माघ मेला में जाने वाले या वहां से लौटने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शहर में बनाए गए सभी रैन बसेरों में स्वच्छता, प्रकाश, पेयजल एवं सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर श्रद्धालु वहां विश्राम कर सकें।
असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश
एसपी दीपक भूकर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के साथ-साथ संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए, ताकि जनपद में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति, सीओ सिटी प्रशान्त राज व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें- Pratapgarh News: कवि गोष्ठी में साहित्यकारों ने बांधा समां









Users Today : 19

