Home » उत्तर प्रदेश » Plane Crash: टू सीटर एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलटों ने ऐसे बचाई जान, बड़ा हादसा टला, देखें वीडियो

Plane Crash: टू सीटर एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलटों ने ऐसे बचाई जान, बड़ा हादसा टला, देखें वीडियो

News Portal Development Companies In India
IMAGE

प्रयागराज।  Plane Crash: उत्तर प्रदेश की प्रयाग नगरी में एक टू सीटर माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। तकनीकी खराबी की वजह से अनियंत्रित एयरक्राफ्ट जिले के केपी कॉलेज के पीछे स्थित तालाब में गिरा। एयरक्राफ्ट गिरते ही एक पल के लिए तो आसपास दहशत का माहौल बन गया, लेकिन जैसे ही लोगों को पता चला कि, एयरक्राफ्ट पर सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं, सभी ने राहत की सांस ली।

इसे भी पढ़ें- Ahmedabad Plane Crash:  हादसे के 28 घंटे के भीतर मिला ब्लैक बॉक्स, जांच में मिलेगी मदद, पूरा हुआ DNA सैंपल लेने का काम

 तालाब में गिरा  एयरक्रॉफ्ट

Plane Crash:

हादसे के वक्त तालाब के पास मौजूद सुरेन्द्र कुमार ने बताया, कुछ आवाज सुनकर जब उन्होंने ऊपर की तरफ देखा तो उन्हें आसमान में विमान अजीब तरह से लड़खड़ाते हुए जमीन की तरफ आते दिखा, अगले ही सेकेंड दो पैराशूट खुले और दोनों पायलट हवा में उड़ते नजर आने लगे। देखते ही देखते एक जोरदार धमाके के साथ एयरक्राफ्ट तालाब में आ गिरा।

मौके पर जमा हुई भीड़

धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गये और बड़ी अनहोनी की आशंका जताने लगे, तभी सबकी नजर पानी में गिरे दोनों पायलट पर पड़ी, वे हाथ के इशारे से मदद मांग रहे थे, जब लोगों ने दोनों पायलटों को पानी में सुरक्षित देखा, तो राहत की सांस ली और कुछ लोग उन्हें बचाने के लिए पानी में उतर गये। उन्होंने दोनों पायलटों को कंधे पर बैठाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लोगों का कहना है कि, तालाब में पानी होने की वजह से विमान में आग नहीं लगी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

अस्पताल भेजे गये पायलट

Plane Crash

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि, विमान संगम की तरफ से आ रहा था, जो किसी खराबी की वजह से अनियंत्रित हो गया और क्रैश हो गया। विमान दुर्घटना की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम और सेना का हेलीकॉप्टर मौके पर पहुंच गया। डीसीपी सिटी का कहना है कि, दोनों पायलटों को एंबुलेस से अस्पताल पहुंचाया गया। इधर सेना की टीम, क्रैश हो चुके एयरक्राफ्ट को तालाब से निकालने और हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें- Ahmedabad Plane Crash: विदेश में डिकोड होगा ब्लैक बॉक्स का डाटा, जल्द सुलझेगी विमान हादसे की गुत्थी

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?