Home » राष्ट्रीय » Ahmedabad Plane Crash: हादसे के 28 घंटे के भीतर मिला ब्लैक बॉक्स, जांच में मिलेगी मदद, पूरा हुआ DNA सैंपल लेने का काम

Ahmedabad Plane Crash:  हादसे के 28 घंटे के भीतर मिला ब्लैक बॉक्स, जांच में मिलेगी मदद, पूरा हुआ DNA सैंपल लेने का काम

[the_ad id="14540"]
Ahmedabad Plane Crash

अहमदाबाद। Ahmedabad Plane Crash: गुरुवार को अहमदबाद में हुए प्लेन क्रैश हादसे ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। इस हादसे में प्लेन में सवार क्रू मेंबर समेत 241 लोगों की मौत हो गई। इनके अलावा मेघनी नगर में हास्टल की जिस बिल्डिंग से ये प्लेन टकरा,या था, वहां भी कई लोगों को जान गंवानी पड़ी है। हादसा इतना वीभत्स था कि, मृतकों को पहचान तक नहीं हो सकी। मृतकों की पहचान के लिए परिजनों का डीएनए लिया गया है। फ़िलहाल, घटना की जांच भारत का एयरक्राफ्ट एक्सिडेंट इनवेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) कर रहा है और इसमें अमेरिका की शनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) और ब्रिटेन की एयर एक्सिडेंट्स इनवेस्टिगेशन ब्रांच  एजेंसियां उसकी मदद कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें- Ahmedabad Plane Crash: घटनास्थल पर पहुंचे पीएम मोदी, इकलौते जिन्दा बचे रमेश से भी की मुलाकात, अंबानी बोले-  ‘हर तरह से करेंगे मदद’

28 घंटे में मिला ब्लैक बॉक्स

Ahmedabad Plane Crash

यहां सबसे सवाल ये है कि, आखिर ऐसा क्या था कि, उड़ान भरने के कुछ ही सेकेंड बाद प्लेन क्रैश हो गया, जबकि किसी भी प्लेन के टेकऑफ़ से पहले उसकी पूरी जांच की जाती है और अगर कोई कमी हो, तो उसे दुरुस्त क्या जाता है। एएआईबी ने बताया है कि, उसने दुर्घटनाग्रस्त हुई एयर इंडिया की बोईंग 787 ड्रीमलाइनर विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया है। ये ब्लैक बॉक्स बीजे मेडिकल कालेज के आवासीय परिसर में स्थित एक इमारत की छत पर गिरा था।

क्या है ब्लैक बॉक्स

आपको बता दें कि, प्लेन में लगा ब्लैक बॉक्स एक छोटा सा उपकरण है, जो उड़ान के वक्त विमान की पूरी जानकारी बिना किसी रूकावट के रिकार्ड करता है और जब कोई हादसा होता है, ये जांच में मददगार साबित होता है। आधुनिक विमानों में कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) और डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (DFDR) को ही ब्लैक बॉक्स कहा जाता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा नकली बॉक्स

Ahmedabad Plane Crash

ब्लैक बॉक्स के मिलने की जानकारी देते हुए नागिरक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- एयरक्राफ्ट एक्सिडेंट इनवेस्टिगेशन ब्यूरो यानी AAIB ने 28 घंटे के अंदर अहमदाबाद में दुर्घटना स्थल से फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (ब्लैक बॉक्स) ढूढ़ निकला है, जो जांच में महत्वपूर्ण कदम है। ये ब्लैक बाक्स हादसे की जांच में काफी मददगार साबित होगा। उधर, ब्लैक बॉक्स को लेकर सोशल मीडिया पर भी कई वीडियो सामने आये हैं, जिसे लेकर नागरिक उड्डयन मंत्री ने साफ़ कर दिया है कि वायरल हो रहा ब्लैक बॉक्स असली नहीं है।

इसे भी पढ़ें- Gujarat Plane Crash: गुजरात में प्लेन क्रैश, दूर-दूर तक दिखीं आग की लपटें, सभी यात्रियों की मौत की आशंका

DGCA ने जारी किये निर्देश

इधर,  इस वीभत्स घटना के बाद डीजीसीए ने एयर इंडिया के बोइंग 787-8/9 विमानों पर सेफ्टी जांच बढ़ाने के आदेश दे दिए हैं। DGCA की तरफ से जारी किये गये निर्देश के मुताबिक, अब टेकऑफ से पहले फ्यूल पैरामीटर मॉनिटरिंग और संबंधित सिस्टम, केबिन एयर कंप्रेसर से जुड़े सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक इंजन कंट्रोल सिस्टम, इंजन फ्यूल ड्रिवन एक्ट्यूएटर का ऑपरेशनल टेस्ट, ऑयल सिस्टम हाइड्रोलिक सिस्टम की सर्विसेबिलिटी और टेक-ऑफ पैरामीटर्स की जांच की जाएगी।

जल्द शुरू होगा पहचान का काम

Ahmedabad Plane Crash

इसके अलावा हादसे में मारे गये यात्रियों की पहचान के लिए शवों के डीएएन सैंपल ले लिए गये हैं। जल्द ही इनकी पहचान का काम भी शुरू कर दिया जायेगा। दरअसल, हादसे में शव इस कदर जल गये हैं कि उनकी सामान्य तरीके से पहचान कर पाना संभव नहीं है। ऐसे में परिजनों के डीएनए से मिलाकर उनकी पहचान की जाएगी और फिर शव घरवालों को सौंप दिया जायेगा। अभी सभी शवों को मर्चरी से हटाकर कोल्ड स्टोरेज में सुरक्षित रख दिया गया है, ताकि उनका डीएनए के साथ मिलान किया जा सके। बताया जा रहा है कि, अगले 72 घंटे में डीएनए रिपोर्ट आ जाएगी, जिसके बाद यात्रियों के परिजनों से उनके डीएनए को मिलाया जायेगा और डीएनए मिलते ही शव उन्हें सौंप दिया जायेगा।

टाटा समूह के अध्यक्ष ने कहा

हादसे के बाद टाटा समूह के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने बयान जारी कर कहा है कि, हालांकि ये कठिन समय है, लेकिन टाटा ग्रुप अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं भागेगा और सही काम करने में संकोच नहीं करेगा। चन्द्रशेखरन ने जोर देते हुए कहा कि, एयर इंडिया का स्वामित्व रखने वाला समूह प्लेन क्रैश पर अपनी सारी सूचनाएं पारदर्शी रखेगा। उन्होंने कहा, यह मुश्किल समय है, कल जो हुआ वह समझ से परे है, हम सदमे और शोक में हैं एक ऐसे व्यक्ति को खोना जिसे हम जानते हैं, एक त्रासदी है, लेकिन एक साथ इतनी सारी मौतों का होना बेहद दुखदायी है और समझ से परे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कल का दिन (हादसे वाला दिन) टाटा समूह के इतिहास के सबसे काले दिनों में से एक है, अभी शब्दों से सांत्वना नहीं मिल सकती, लेकिन मेरी संवेदनाएं दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों और घायलों के साथ हैं, हम उनके लिए यहां मौजूद हैं।”

पीएम मोदी ने किया घटनास्थल का दौरा

Ahmedabad Plane Crash

हादसे के बाद प्रधानमंत्री और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेता घटनास्थल पर पहंचे और दुःख जताया। पीएम मोदी शुक्रवार की सुबह अहमदाबाद पहुंचे और घटनास्थल का दौरा किया। यहां वे लगभग 20 मिनट तक रहे और राहत कार्यों में लगे अधिकारियों व एनडीआरएफ की टीमों से जानकारी ली। इसके बाद वे सिविल अस्पताल पहुंचे और हादसे में बचे एकलौते शख्स रमेश विश्वास समेत अन्य घायलों से मिलकर उनका हालचाल जाना।

Ahmedabad Plane Crash

इस दौरान पीएम मोदी के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू और राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी समेत अन्य कई नेता भी मौजूद रहे।

बता दें कि, हास्टल की जिस इमारत से टकराकर प्लेन क्रैश हुआ था, उसके कई छात्र भी इस घटना में घायल हुए हैं और सिविल अस्पताल में भर्ती हैं।

 

इसे भी पढ़ें- Plane crash: रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ विमान, तेज विस्फोट के साथ लगी आग, पायलट की मौत 

 

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?