
प्रतापगढ़। Pran Pratishtha Diwas: श्रीराम लला की मूर्ति के प्राण-प्रतिष्ठा दिवस के अवसर पर गुरुवार को लालगंज तहसील क्षेत्र के रानीगंज कैथौला बाजार में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बाजार में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
इसे भी पढ़ें- Death Anniversary: अनाथ आश्रम में मनाई गई शिक्षाविद् की नौवीं पुण्यतिथि
कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देने के लिए पूरे बाजार को भगवा झंडों से सजाया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह राममय नजर आया। भंडारे में स्थानीय लोगों के साथ-साथ लखनऊ, रायबरेली और प्रतापगढ़ की ओर आने-जाने वाले यात्रियों ने भी उत्साहपूर्वक महाप्रसाद चखा। बसों से यात्रा कर रहे यात्रियों को भी भक्तों द्वारा ससम्मान महाप्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया गया।
भंडारे से पूर्व श्रीराम लला की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम का संयोजन जयप्रकाश केसरवानी द्वारा किया गया, जबकि ग्राम प्रधान ददन सिंह संरक्षक के रूप में पूरे दिन कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे।
आयोजन को सफल बनाने में अनुराग प्रताप सिंह सन्नी, पप्पन सिंह कछवाह, अमरनाथ केसरवानी, टमटे केसरवानी, दुर्गेश केसरवानी, आशीष कुमार सोनी, अखिलेश गुप्ता, पुनीत सिंह, दिलीप मोदनवाल, तीरथ प्रसाद मोदनवाल, सुभाष केसरवानी, रमेश कुमार केसरवानी सहित दर्जनों श्रद्धालुओं ने सहयोग प्रदान किया।
इसे भी पढ़ें- नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास व अर्थदंड की सजा









Users Today : 11

