Home » उत्तर प्रदेश » Death Anniversary: अनाथ आश्रम में मनाई गई शिक्षाविद् की नौवीं पुण्यतिथि

Death Anniversary: अनाथ आश्रम में मनाई गई शिक्षाविद् की नौवीं पुण्यतिथि

[the_ad id="14540"]
Death Anniversary

प्रतापगढ़। Death Anniversary: शहर स्थित अनाथ आश्रम में गुरुवार को राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित स्वर्गीय अशोक कुमार तिवारी की नौ वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर अरुण तिवारी ने स्वर्गीय अशोक तिवारी एवं बाबा राम उदित शुक्ल के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इसे भी पढ़ें- नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास व अर्थदंड की सजा

इस मौके पर स्वर्गीय अशोक तिवारी के परिजनों द्वारा आश्रम में रहने वाले सभी बच्चों के लिए ऊनी वस्त्र, फल, मिष्ठान, खिलौने भेंट करने के साथ ही सभी कर्मचारियों को भी लंच और उपहार भेंट किया गया। आश्रम के संचालक कमलाकांत शुक्ला ने कहा कि अपने पूर्वजों की स्मृति में ऐसे कार्यक्रमों को अवश्य आयोजित करना चाहिए।

Death Anniversary

कार्यक्रम में मौजूद उच्च न्यायालय के अधिवक्ता संदीप पांडेय ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सर्वोच्च पुरस्कार प्राप्त कर स्वर्गीय तिवारी ने जनपद का नाम गौरवान्वित किया। डॉ विकास तिवारी ने कहा कि यहां आकर मेरा हृदय भावनाओं से भर गया। यह स्थान केवल एक आश्रम नहीं, बल्कि प्रेम, आशा और आत्मीयता का घर है।

कार्यक्रम का संचालन अभिषेक तिवारी ने किया।इस मौके पर मुख्य रूप से ज्ञानेश तिवारी, राजेश मिश्र, देवांग तिवारी, सौभाग्य, आराध्या, अनन्या, काव्या, श्रीनिका इत्यादि लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें- स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में युवा अधिवक्ता दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?