
-
पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति संवर्धन सहित स्वच्छता का स्वयंसेवकों ने दिया मंत्र
प्रतापगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रतापगढ़ नगर द्वारा रविवार को युवा साहसिक साइकिल यात्रा निकाली गई। साहसिक यात्रा का एकत्रीकरण नगर के गोपाल मंदिर परिसर संघ कार्यालय में किया गया, जहां सैकड़ों युवा स्वयंसेवक अपनी-अपनी साइकिल पर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वदेशी जीवन पर आधारित पोस्टर एवं बैनर लगाकर पहुंचे। युवा साहसिक यात्रा गोपाल मंदिर से चौक, सदर बाजार, चिलबिला, महुली होते हुए अपने गंतव्य बाबा बेलखरनाथ धाम पहुंची, जहां पुजारियों द्वारा साहसिक साइकिल यात्रा में शामिल स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया गया।
इसे भी पढ़ें Kabaddi Competition: स्टेडियम बॉयज ने जीती जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब
विधिवत् रवाना की गई यात्रा

साहसिक यात्रा को प्रांत पर्यावरण प्रमुख कृष्ण मोहन, प्रतापगढ़ विभाग कार्यवाह हरीश कुमार, विभाग प्रचारक ओम प्रकाश, जिला कार्यवाह हेमन्त कुमार, जिला प्रचारक प्रवीण द्वारा विधिवत् रवाना कराया गया। इस अवसर विभाग प्रचारक ओम प्रकाश ने कहा कि, साहसिक यात्रा का उद्देश्य ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थलों का भ्रमण और दर्शन करना है, जिससे हम अपनी चिर पुरातन संस्कृति का दर्शन कर गौरवान्वित हो एवं समाज निर्माण में योगदान दें।
हनुमान चालीसा का पाठ किया
प्रांत पर्यावरण प्रमुख कृष्ण मोहन ने कहा कि साहसिक यात्रा से स्वयंसेवकों में विजयशालिनी शक्ति एवं देशभक्ति भाव जागृत होता है। जिला कार्यवाह हेमन्त कुमार ने जानकारी दी कि संघ शताब्दी वर्ष में युवाओं में देश के प्रति भक्ति एवं समर्पण भाव जागरण की दृष्टि से पूरे जनपद के प्रत्येक खंड में इस प्रकार की साहसिक यात्रा, अनुभूति यात्रा, देवदर्शन यात्रा, गौरव यात्रा, युवा संवाद, बन बिहार कार्यक्रम युवाओं के मध्य लगातार हो रहे है।
इसे भी पढ़ें- Shiksha Choupal: न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित हुई शिक्षा चौपाल
साहसिक यात्रा में सैकड़ों युवाओं ने प्रतिभाग किया। बाबा बेलखरनाथ धाम पहुंचकर सभी युवा स्वयंसेवकों ने बाबा भोलेनाथ का दर्शन पूजन एवं ॐ नमः शिवाय का जाप एवं सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा सई घाट की साफ सफाई की एवं अंत में स्वयंसेवकों ने सहभोज किया। साहसिक साइकिल यात्रा का जगह-जगह पर समाज के बन्धुओं द्वारा युवा स्वयंसेवकों पर पुष्पार्चन किया गया ।
स्वदेशी जीवन शैली का दिया संदेश
साहसिक यात्रा में शामिल स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वदेशी जीवन शैली का संदेश एवं भारत माता की जय के नारे लगाएं और जन-जन को यह संकल्प दिलाया कि “देश हमें देता है सब कुछ हम भी तो कुछ देना सीखें”। यात्रा का नेतृत्व नगर कार्यवाह अंकित ने किया। मार्ग में यातायात व्यवस्था बनाने का कार्य डॉक्टर अनूप और सह नगर कार्यवाह सुमित द्वारा किया गया।
साहसिक यात्रा में विभाग कार्यवाह हरीश, विभाग प्रचारक ओम प्रकाश, प्रांत पर्यावरण प्रमुख कृष्ण मोहन, जिला कार्यवाह हेमन्त कुमार, जिला प्रचारक प्रवीण कृष्ण, नगर संघचालक जगदम्बा, नगर कार्यवाह अंकित, सह नगर कार्यवाह सुमित, नगर प्रचारक विवेकानंद, जिला पर्यावरण प्रमुख डॉक्टर अनूप, रमेश पटेल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री अनिल कुमार, राहुल मौर्य, आदित्य, रोहित, विनीत, कान्हा, आयुष, दीपकदेव, आशीष, सागर मिश्र, विवेक पांडेय, वेद प्रकाश, क्रीडा भारती के जिलाध्यक्ष ध्रुव शर्मा, अवनीश, रवि, देवराज, शिव सोनी, अरविंद, पुलकित, अरनव, शिव बाबू, मनीष, सक्षम,आदित्य,आयुष, अविरल, विजय सोलंकी, बिपिन सिंह, प्रशांत, विकास सिंह आदि शामिल रहे।
इसे भी पढ़ें – UGC Regulations 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के खिलाफ उठे विरोध के स्वर









Users Today : 16

